मुंबई। महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा और शासनश्री साध्वी मंजु रेखा आदि ठाणा-5 के सान्निध्य में अणुव्रत उद्घोषण सप्ताह के पाँचवें दिन नशामुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। दिवस का विषय ‘नशामुक्ति दिवस’ और व्यक्तित्व का व्यवहार ‘नशामुक्ति’ रखा गया।

मुंबई अणुव्रत समिति के संयोजक नरेंद्र मुनोत ने बताया कि धोबीघाट, महालक्ष्मी, दक्षिण मुंबई में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नशामुक्ति अभियान को समझाया गया। अभियान से प्रेरित होकर कई लोगों ने आजीवन नशा नहीं करने का संकल्प किया।

साध्वी कंचनप्रभा ने कहा, “नशा का नाम ही विनाश है। हमने अनुभव किया है कि जहाँ नशा है, वहाँ शरीर, मन और तन तीनों बीमार हो जाते हैं। शराब पीने के बाद इंसान कभी संभल ही नहीं पाता कि मैं किसके साथ क्या कर रहा हूँ या बोल रहा हूँ।”

साध्वी मंजु रेखा ने कहा, “जब-जब नशे ने अपना रंग दिखाना शुरू किया, तब-तब पारिवारिक जीवन शैली में मोड़ ही नहीं आया, पूरा परिवार समस्याग्रस्त हो जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो लगने के बाद छूटती नहीं है। पूरा विश्व इस नशे के नुकसान से घबराया हुआ है। इसको कम करने के लिए योग, प्रयोग और ध्यान ही श्रेष्ठ हैं।”

साध्वी निर्भय प्रभा ने अच्छे प्रयोगों के माध्यम से बताया कि इन प्रयोगों को करने से व्यसनमुक्त हुआ जा सकता है। कार्यक्रम में साध्वी वृंद ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। नशामुक्ति दिवस के तहत रैली, संकल्प और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story