मुंबई। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत क्षेत्रीय समिति कांजुरमार्ग द्वारा नानजी शमिल शाह इंग्लिश मीडियम स्कूल में नशामुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8, 9 एवं 10 के विद्यार्थियों, शिक्षकगण तथा समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन के साथ विद्यार्थी अणुव्रतों के पालन का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय अणुव्रत समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक अणुव्रत गीत से हुआ। अणुव्रत क्षेत्रीय समिति कांजुरमार्ग के संयोजक संदीप बापना ने स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों को अणुव्रत आंदोलन एवं नशामुक्त जीवन के महत्व से परिचित कराया।

मुख्य वक्ता जयश्री बडाला ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नैतिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को संस्कारित, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। अणुव्रत समिति मुंबई की सदस्य अंजू कोठारी की गरिमामय उपस्थिति रही।

अणुव्रत के जोनल प्रभारी राकेश बडाला ने अपनी कविता के माध्यम से नशामुक्ति का प्रेरक संदेश दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारक वेदांत पारेख ने सकारात्मक जीवन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा कांजुरमार्ग, तेयुप कांजुरमार्ग एवं तेरापंथ महिला मंडल कांजुरमार्ग के पदाधिकारियों की भी विशेष उपस्थिति रही। विद्यार्थियों को विद्यार्थी अणुव्रतों की जानकारी दी गई और सभी विद्यार्थियों ने उनके पालन का सामूहिक संकल्प लिया।

विद्यालय के मुख्य ट्रस्टी हरेश भाई शाह ने समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषय पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अणुव्रत समिति का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नोटबुक एवं पेन भेंट किए गए।

कार्यक्रम का आभार ज्ञापन अणुव्रत क्षेत्रीय समिति कांजुरमार्ग के सह-संयोजक रमेश कटारिया ने प्रस्तुत किया, जबकि सफल संचालन सीमा मेहता ने किया। नशामुक्ति दिवस का संदेश रहा—“नशे को ना – जीवन को हाँ” और “संस्कारित युवा – सशक्त राष्ट्र”।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story