मुंबई: गोरेगांव में 4 अप्रैल से मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग का आगाज
मेवाड़ यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

मुंबई के गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होने वाले मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण की तैयारियों में जुटे खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य।
महानगर मुंबई में मेवाड़ की सांस्कृतिक और खेल परंपरा को सशक्त मंच देने के उद्देश्य से मेवाड़ यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट द्वारा आगामी 4 व 5 अप्रैल को गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य मुंबई में निवासरत मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट कर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है।
आईपीएल की तर्ज पर भव्य आयोजन और तैयारियां
इस वर्ष के आयोजन को विशेष रूप से आईपीएल मैच की तर्ज पर भव्यता और पेशेवर अंदाज दिया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को एक अलग ही अनुभव मिलेगा। आयोजन समिति के प्रवीण संघवी, अनिल पामेचा, प्रवीण मेहता, हर्षद मेहता, राहुल पगारिया, प्रिंस मादरेचा, विकास कागरेचा, हितेश बदामा एवं के नेतृत्व में इस मेगा इवेंट की तैयारियां पिछले छह महीनों से लगातार जारी हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई हैं, जो अलग-अलग जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। खिलाड़ियों में भी इस लीग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी पिछले दो महीनों से मुंबई के अलग-अलग मैदानों में नियमित अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
मुख्य अतिथि और समापन समारोह
समापन समारोह 5 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। 4 अप्रैल को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा, जबकि 5 अप्रैल को फाइनल मुकाबलों के बाद समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम और विशेष आकर्षण भी आयोजन का हिस्सा रहेंगे। आयोजन से जुड़े हर्षद मेहता ने बताया कि "आठ युवा साथियों की सोच से शुरू हुआ यह कारवां इस लीग के माध्यम से न केवल खेल को बढ़ावा देता है, बल्कि मुंबई में बसे मेवाड़ी समाज को एक सूत्र में बांधने का भी कार्य करता है।"
सहयोगी और संरक्षक मंडल
आयोजन के सहयोगी के रूप में टायटल इंस्पोसर मेघराज सोहनलाल धाकड़ व अन्य सहयोगी के रूप में भैरूलाल जैन, राजु जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, प्रमोद हिंगड़, गौरव सुंदरलाल सांखला, विजय कोठारी, मनोहर कोठारी, पारस कोठारी, अनिकेत मुकेश संघवी, रवि, किरण सिंयाल, निलेश सुरेश पगारिया, चिराग गनपत डागलिया, अनिल निलेश सिंयाल, किशन धाकड, प्रविण धाकड़, बाबूलाल सांखला, भगवती लाल पन्ना लाल कोठीफोड़ा, मुकेश बाबुलाल राजावत, लाजवंती देवीलाल बडाला, शांतिलाल शिवलाल पामेचा, परेश किशन बोहरा, सचिन तनसुख खेरोदिया, सोरभ हिम्मत खेरोदिया, पियुश धाकड़, चिराग कोठारी, सुनील वडालमिया, सोरभ बोरडिया, पुरण मल लोढ़ा, पारसमल अंबालाल तातेड, मेवाड़ रोयल ग्रुप ठाकुरद्वार पंकज जैन, सुरेश सिंघवी, हर्षद मेहुल मेहता, हितेश भावेश वदामा, प्रविण मनिष मेहता, राजेन्द्र कोठारी, अभिषेक इंटोदिया सहित कई गणमान्य सहयोगी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 4 व 5 अप्रैल को गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट मुंबई के खेल इतिहास में मेवाड़ की नई पहचान लिखेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
