मुंबई। सामाजिक समरसता, आपसी स्नेह और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक माने जाने वाले आमेट मित्र मंडल मुंबई का 43वाँ वार्षिक स्नेह सम्मेलन रविवार 4 जनवरी को मांडवी रिसोर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन को लेकर मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, वहीं तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं।

सम्मेलन की तैयारियों का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष कुंदन बापना कर रहे हैं। उनके साथ मंत्री राजेश बापना, कोषाध्यक्ष अनिल सिंघवी, भोजनशाला संयोजक नवरतन दुग्गड, देवेंद्र कोठारी और भरत लोढ़ा व्यवस्थाओं को सुचारु रूप देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन की व्यापक रूपरेखा को सफल बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एरिया प्रभारी के रूप में विकास बापना, अशोक चोरडिया, अनिल बापना, बाबूलाल मांडोत, अरविन्द बाफना, देवेन्द्र चण्डालिया, दिनेश हिरण, दिनेश वनाकिया, प्रकाश बोहरा, लक्ष्मीलाल डांगी, नरेश सूर्या, नवीन हिरण, नीलेश डांगी, निर्मल चौधरी, प्रदीप छाजेड़, रवि दुग्गड़, शैलेश डूंगरवाल, विनोद जैन, मुकेश डांगी और रमेश कटारिया पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।

सम्मेलन के दौरान समाज के तपस्वियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा विशेष योग्यता प्राप्त युवाओं का सम्मान किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी अनिल बाफना द्वारा निभाई जा रही है। इसके साथ ही सभी आयु वर्ग के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है, जिससे आयोजन में पारिवारिक और सामुदायिक सहभागिता को और सशक्त बनाया जा सके।

इस आयोजन में आजीवन पारितोषिक के प्रायोजक बाबूलाल ख्यालीलाल डांगी हैं, जिनका सहयोग सम्मेलन की गरिमा को और बढ़ाता है। सम्मेलन की तैयारियों में आमेट मित्र मंडल के साथ-साथ महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी पूरी निष्ठा से योगदान दे रहे हैं।

सामाजिक एकता, प्रतिभा प्रोत्साहन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का यह स्नेह सम्मेलन न केवल समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का कार्य करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story