मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट चुनाव परिणाम घोषित, 21 पदाधिकारी विजयी
मुंबई के गोरेगांव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चुनाव, मुख्य चुनाव अधिकारी गेहरीलाल राकां ने घोषित किए नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम।

मुंबई के गोरेगांव स्थित मेवाड़ भवन में श्री अंबेश सौभाग्य मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के चुनाव के बाद उपस्थित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और नवनिर्वाचित सदस्य।
मुंबई। मेवाड़ मूल के स्थानकवासी जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था श्री अंबेश सौभाग्य मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट, गोरेगांव के चुनाव रविवार को अत्यंत शांतिपूर्ण, गरिमामय और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुए। मुंबई के विभिन्न कोनों से आए समाजजनों के भारी उत्साह और कड़े चुनावी मुकाबले के बीच देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी गेहरीलाल राकां ने विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें समाज के मतदाताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए संगठन के भविष्य की नींव रखी।
इस चुनावी रण में कुल दो पैनलों के 39 उम्मीदवार आमने-सामने थे, जिनमें से 21 पदाधिकारियों का चयन मतदान के माध्यम से किया गया। कुल 174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से 6 मत अवैध पाए गए। मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों में इंदरमल वडाला, भगवती पोखरना, देवीलाल वडाला, गणेश मेहता, गुणवन्त खेरोदिया, हिम्मत कंठालिया, जीतमल वागरेचा, ख्यालीलाल वडाला, लक्ष्मीलाल वडालमिया, मांगीलाल लोढ़ा, मुकेश संघवी, नरेंद्र नवलखा, पंकज चांडालिया, प्रकाश वदामा, प्रकाश कागरेचा, रमेश कूकड़ा, रवि सियाल, सम्पत डागलिया, शांतिलाल राठौड़, सुन्दरलाल लोढ़ा एवं विनोद चपलोत ने शानदार विजय हासिल की। परिणामों की प्रतीक्षा में मेवाड़ भवन परिसर में समर्थकों का भारी जमावड़ा लगा रहा और देर शाम तक परिसर में उत्सुकता व गहमागहमी का माहौल व्याप्त रहा।
प्रतिस्पर्धा के बावजूद संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के मध्य आपसी भाईचारा और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, जिसकी समाज के प्रबुद्ध जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। आगामी कुछ दिनों में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों और रजत ट्रस्टियों की एक संयुक्त बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सहित अन्य प्रमुख कार्यकारी पदाधिकारियों का मनोनयन संपन्न होगा। विदित हो कि वर्ष 2012 में श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि जी मसा की प्रेरणा से स्थापित यह ट्रस्ट गोरेगांव स्थित विशाल मेवाड़ भवन और अंधेरी पंप हाउस स्थित दिलीप नाबेड़ा मेवाड़ हॉस्टल जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक प्रकल्पों का कुशलतापूर्वक संचालन कर रहा है।
चुनाव समिति के सदस्य चतरलाल लोढ़ा, बीबी लोढा, नवरतनमल सोनी, महेश डागलिया, लोकेश कोठारी, कमलकांत मादरेचा, नरेंद्र सामर, पीयूष कांठेड, विमल ओस्तवाल, दीपक तातेड, विकास जैन और सचिन गोखरू के अथक प्रयासों से संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष और संविधान सम्मत ढंग से पूर्ण हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर मेवाड़ संघ मुंबई अध्यक्ष भेरुलाल लोढा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, हरकलाल लोढ़ा, मेवाड़ भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेडा, भंवरलाल बोहरा, शांतिलाल राठौड़, किशन परमार, चोथमल सांखला, रोशनलाल बडाला, लादुलाल बाफना, भंवरलाल साखंला, सुगनलाल सिंघवी, दिनेश कोठारी, विजय कोठारी, मुकेश सिंगवी, रवि सिंयाल, नरेंद्र इंटोदिया, रिखबलाल सांखला, गुणवत खेरोदिया, विनोद वडाला, सुरेश राकां, नरेश लोढा, अनिल परमार, दिलीप पगारिया, जीतमल वागरेचा, बंटी चंडालिया, प्रकाश मादरेचा, मांगीलाल लोढ़ा, नंदलाल डागलिया, दिनेश वडालमिया, रमेश कागरेचा, बसंतीलाल चपलोत, चंद्र प्रकाश विसलोत, कन्हैयालाल कोठारी, बोहरा किशन बोहरा, लालचंद बंबोरी, महावीर तातेड़, महेंद्र चांडालिया, नेमीचंद धाकड़, पारस बाफना, पारस चोरड़िया, पारसमल तातेड़, प्रह्लाद सिंघवी, राजेंद्र चापलोत, सुरेश आंचलिया, हिम्मत खेरोदिया, हिम्मत राका, अंबालाल मेहता और श्याम सिंघवी सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह चुनाव परिणाम समाज में एकता, लोकतंत्र और समरसता के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।

