मुंबई में तेरापंथ युवक परिषद, डोंबिवली के तत्वावधान में मंत्र दीक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत फ्रेंडशिप डे के अवसर पर प्रशिक्षिकाओं एवं ज्ञानार्थियों का फ्रेंडशिप रिबन बांधकर आत्मीय स्वागत करने के साथ हुई, जिसके माध्यम से सौहार्द और मित्रता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नन्हे-मुन्ने ज्ञानार्थियों ने मंगलाचरण की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद तेरापंथ युवक परिषद, डोंबिवली के अध्यक्ष विपिन मेहता ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

कार्यशाला के दौरान अहिंसा पर आधारित छह जीवों की हिंसा से कैसे बचें विषय पर जानकारी दी गई तथा नमस्कार महामंत्र पर आधारित प्रेरणादायक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूक किया। मुख्य प्रशिक्षिका रेखा कच्छारा ने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात उपासिका किरण कोठारी ने रोचक कहानी के माध्यम से बच्चों को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करते हुए 16 बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा डोंबिवली के अध्यक्ष मदन कोठारी, नरेश मादरेचा तथा तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मीना धाकड़ ने अपनी मंगलकामनाएं एवं शुभाशीष प्रदान किए।

कार्यक्रम में विभिन्न तेरापंथ संस्थाओं के पदाधिकारी, परामर्शक, प्रायोजक, परामर्शक बहनें, प्रशिक्षिकाएं, ज्ञानार्थी एवं अभिभावकों सहित लगभग 180 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन रश्मि बड़ाला ने किया, जबकि अंत में तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री भावेश सिंघवी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यशाला ने बच्चों में धार्मिक संस्कार, अहिंसा, मैत्री और आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story