मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के डिविजन 01 अंतर्गत काशीमीरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में संचालित फॉरेस्ट हुक्का पार्लर पर पुलिस ने छापेमारी कर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से कई तरह के फ्लेवर तंबाकू, हुक्का पॉट सहित अन्य सामग्री बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, डिविजन 01 के डीसीपी राहुल चौहान को गुप्त सूचना मिली थी कि काशीमीरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में संचालित फॉरेस्ट हुक्का पार्लर में हर्बल फ्लेवर की आड़ में प्रतिबंधित फ्लेवर तंबाकू का सेवन कराया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर रोक लगाए जाने के बावजूद पार्लर संचालक ग्राहकों को फ्लेवर तंबाकू का सेवन करवा रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी राहुल चौहान के निर्देश पर फॉरेस्ट हुक्का पार्लर पर रेड की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने फ्लेवर तंबाकू, हुक्का पॉट सहित अन्य संबंधित सामग्री बरामद की।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के नशायुक्त तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। मामले में काशीमीरा पुलिस ने हुक्का पार्लर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story