मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने दूसरे युवती को चलती ट्रेन से बालों से खींचकर नीचे उतार दिया। यह घटना तब हुई जब दोनों के बीच ट्रेन में चढ़ने को लेकर मामूली विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक रूप ले लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला ने युवती को ट्रेन के गेट के पास खींच लिया और उसे प्लेटफॉर्म पर फेंक दिया। यह घटना लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में हुई, और इससे अन्य महिला यात्रियों में डर का माहौल बन गया। गनीमत रही कि युवती को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह हादसा जानलेवा हो सकता था।

रेलवे पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल

रेलवे पुलिस (GRP) ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि "पीक ऑवर्स के दौरान भारी भीड़ के कारण ऐसे असामाजिक तत्वों को मुश्किल से रोका जा सकता है।" रेलवे पुलिस ने आश्वासन दिया है कि महिला डिब्बों में गश्त बढ़ाई जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story