Mumbai के गोरेगांव में लिफ्ट के भीतर हाइड्रोजन गुब्बारों में विस्फोट; दो लोग गंभीर रूप से झुलसे
Mumbai के गोरेगांव स्थित अनमोल टावर की लिफ्ट में हाइड्रोजन से भरे गुब्बारों में विस्फोट होने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हीलियम के स्थान पर सस्ती और खतरनाक हाइड्रोजन गैस के इस्तेमाल ने इस उत्सव को हादसे में बदल दिया। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना की पूरी रिपोर्ट और सुरक्षा चेतावनी यहाँ पढ़ें।

Hydrogen Balloon Explosion : एक जन्मदिन की खुशियों के लिए लाए गए गुब्बारे पल भर में आग के गोलों में तब्दील हो जाएंगे, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। आर्थिक राजधानी के गोरेगांव इलाके में एक लिफ्ट के भीतर हुए भीषण धमाके ने सुरक्षा मानकों और लापरवाही की एक खौफनाक तस्वीर पेश की है।
दिल दहला देने वाला हादसा :
घटना 2 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे की है। गोरेगांव पश्चिम स्थित 'अनमोल टावर' में 21 वर्षीय छात्रा हिमानी गगन टापरिया लिफ्ट में दाखिल हुईं। उसी समय, 32 वर्षीय डिलीवरी कर्मचारी राजू कुमार महतो एक जन्मदिन की पार्टी के लिए 10 से 12 चमकीले गुब्बारे लेकर लिफ्ट में सवार हुआ। सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले ये गुबारे जैसे ही लिफ्ट के बंद और सीमित क्षेत्र में आए, अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और पूरी लिफ्ट आग की लपटों से घिर गई।
सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर :
इमारत के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ यह मंजर किसी डरावनी फिल्म जैसा था। जैसे ही लिफ्ट चली, संभवतः स्टेटिक डिस्चार्ज (स्थिर विद्युत) या घर्षण के कारण गुब्बारों के भीतर मौजूद गैस ने आग पकड़ ली।
- लपटों का घेरा : कुछ ही सेकंड में हिमानी और राजू आग की चपेट में आ गए।
- चोटें : दोनों के हाथ, गर्दन और पेट गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
- बाल-बाल बचे : सौभाग्य से लिफ्ट में मौजूद तीसरा व्यक्ति इस अग्निपथ से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।
Two people were injured after gas balloons exploded inside a lift in Mumbai, India. Police have registered a case against the balloon seller pic.twitter.com/a5EqUsJRlc
— TRT World (@trtworld) February 4, 2026
हीलियम की जगह 'सस्ता जहर': पुलिसिया कार्रवाई
जांच में यह बात सामने आई है कि गुब्बारा विक्रेता ने लागत कम करने के लिए सुरक्षित लेकिन महंगी हीलियम गैस के बजाय अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए:
- गुब्बारा दुकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
- गैस के नमूनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
- प्रतिबंधित या असुरक्षित गैस के व्यावसायिक उपयोग की जांच शुरू कर दी गई है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
