मुंबई। मलाड स्थित प्रयास ग्रुप द्वारा रविवार, 4 जनवरी को श्रीनाकोड़ा पार्श्वनाथ एवं श्रीभैरव को समर्पित पार्श्व भैरव महाभक्ति का आयोजन शिवाजी चौक में किया जाएगा। यह आयोजन जैन समाज की आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में भव्य वरघोड़े से होगी, जिसमें प्रभु को रथ में विराजमान किया जाएगा। इस दौरान महिलाएँ सिर पर मंगल कलश धारण कर विभिन्न मार्गों से होते हुए भक्ति मंडप तक पहुँचेंगी। वरघोड़े के मार्ग में भक्ति संगीत, जयघोष और धार्मिक उल्लास का वातावरण उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबो देगा।

महाभक्ति कार्यक्रम में गीतकार विराग मधु मालती एवं संगीतकारों की टीम भक्ति रचनाओं से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेगी। राजेश कच्छारा के अनुसार मंदिर में प्रभु को विराजमान कर आरती, हवन एवं अग्नि स्थापना की जाएगी, जिसमें भक्त आहुति अर्पित कर सकेंगे। साथ ही, संगीत की मधुर ध्वनि के साथ प्रभु एवं दादा की आरती होगी और प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। अशोक बापना ने बताया कि आयोजन में उपस्थित भक्तों के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस भव्य आयोजन की तैयारियों में प्रयास यूथ ग्रुप एवं महिला मंडल सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। राकेश धाकड़, राजेश कच्छारा, पैलेस मेहता, अशोक बाफना, बाबूलाल दुग्गड़, देवेंद्र राठौड़, गौतम भंडारी, राजेश नानावटी, दिनेश बाफना, महेंद्र धाकड़, सुभाष दुगड़, मुकेश धाकड़, जयंती मादरेचा, अशोक मादरेचा एवं रमेश मादरेचा के मार्गदर्शन में तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं।

देवेंद्र राठौड़ ने बताया कि आयोजन में विशेष योगदान मोलेला निवासी मलाड प्रवासी बसंती बाई भेरुलाल, प्रकाशचंद्र, ललिता, कल्पेश, ज्योति, कियाना, दिव्यांश बोहरा, ऋषभ, गीता, इशिका बोहरा, पूनम, राजेश एवं प्रिस्का भंडारी का रहेगा। पैलेस मेहता ने बताया कि महिला मंडल में प्रीति धाकड़, रोहिणी कोठारी, वनिता राठौड़, पिंकी मेहता, रेखा भंडारी, जयश्री मादरेचा, मीना बापना, सीमा कच्छारा, नूतन धाकड़, संगीता नानावटी और नीरू दुगड़ सक्रिय रूप से शामिल हैं।

यह महाभक्ति कार्यक्रम न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन है, बल्कि जैन समाज में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। श्रद्धालुओं की भागीदारी और उत्साह इसे मुंबई में एक यादगार धार्मिक उत्सव बनाने के लिए पर्याप्त है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story