नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता को नए आयाम देने वाले महाभियान "हर मास - एक उपवास" का भव्य शुभारंभ आगामी दो दिवसीय "अंतर्राष्ट्रीय जनमंगल सम्मेलन" में होने जा रहा है। यह सम्मेलन 12 और 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा और इसे योग शिरोमणि स्वामी रामदेव महाराज एवं जैन संत आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है।

इस महाभियान के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय एवं राज्य स्तर के कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के केबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और कपिल मिश्रा, सांसद सुधांशु त्रिवेदी, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, प्रसिद्ध लीवर विशेषज्ञ डॉ. एस. के. सरीन, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन. पी. सिंह तथा पतंजलि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय भी इस कार्यक्रम में गरिमा प्रदान करेंगे। वहीं बागेश्वर सरकार के धीरेन्द्र शास्त्री डिजिटल माध्यम से संबोधन देंगे।

योग और उपवास के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए विख्यात योग ऋषि स्वामी रामदेव ने योग को "हरिद्वार से हर द्वार" तक पहुंचाया और मानवता के कल्याण में अमूल्य योगदान दिया। वहीं आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने निरंतर 557 दिवस तक उपवास करके और अब तक 3500 से अधिक उपवास संपन्न करके "उपवास साधना शिरोमणी" की प्रतिष्ठा स्थापित की है।

दोनों महापुरुषों ने मानव कल्याण और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए "हर मास - एक उपवास" महाभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस पहल के माध्यम से पूरे देश में उपवास और साधना के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि समस्त समाज स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक समृद्धि की ओर अग्रसर हो सके। आचार्य बालकृष्ण महाराज, महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज और महंत बालकनाथ योगी महाराज भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपने आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

"हर मास - एक उपवास" महाभियान केवल एक धार्मिक या आध्यात्मिक पहल नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सामाजिक कल्याण का एक समग्र अभियान है। इस महाभियान से देश में उपवास और साधना के महत्व को बढ़ावा मिलेगा और मानव जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story