मुंबई। देलवाड़ा जैन मित्र मंडल मुंबई की कार्यकारिणी ने भायंदर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए नेतृत्व के स्वरूप को अंतिम रूप दिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद्र बोकड़िया ने की। इस बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से निरस्त किया गया और वर्ष 2026-27 के मंडल कार्यकाल हेतु निर्विरोध अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंघवी के नाम की घोषणा की गई।

इस प्रस्ताव को पूर्व कार्यकारी संरक्षक मोहनलाल लोढा़ ने पेश किया, जबकि पूर्व संरक्षक फतेहलाल मेहता ने उसका समर्थन किया। निर्वाचित अध्यक्ष गजेंद्र सिंघवी ने बैठक के दौरान आगामी जनरल मीटिंग में नई कार्यकारिणी की घोषणा करने का संकेत देते हुए बताया कि मंडल के विकास की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।

देवीलाल ईन्टोदिया ने जानकारी दी कि यह निर्णय मंडल के नियमित संचालन और समुदाय की सेवा के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस कदम से न केवल मंडल की कार्यप्रणाली में नवीनता आएगी, बल्कि भविष्य में सामुदायिक गतिविधियों और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में भी सहूलियत होगी।

गजेंद्र सिंघवी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने से देलवाड़ा जैन मित्र मंडल की नेतृत्व संरचना को स्थायित्व प्राप्त होगा और मंडल की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहलों को गति देने में मदद मिलेगी।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story