महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी के सारावली एमआईडीसी इलाके में शुक्रवार देर रात एक रंगाई कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह आग मंगल मूर्ति डाइंग कंपनी में लगी, जहां कपड़ों की रंगाई का काम होता है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में तीन मंजिला इमारत लपटों से घिर गई और आसमान तक धुआं फैल गया। आग की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास की फैक्ट्रियों और दफ्तरों को खाली कराया गया।


मौके पर भिवंडी, कल्याण, डोंबिवली और ठाणे से कई दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। अग्निशमन दल लगातार आग पर काबू पाने में जुटा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार इमारत के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


घटनास्थल पर आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर-दूर से भी धुआं और चमक दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह तक सब कुछ सामान्य था लेकिन दोपहर के बाद अचानक कंपनी से धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रशासन के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन से आग भड़की हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story