फतेहनगर स्थित पावन धाम में 28 मई से अष्ट दिवसीय गुरु कुमुद ज्ञान प्रकाश शिविर का आयोजन किया जाएगा। गुरु कुमुद ज्ञानोदय ट्रस्ट खमनोर के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह शिविर उप प्रवर्तक कोमल मुनि एवं उप प्रवर्तनी विजयप्रभा महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

शिविर संयोजक दिनेश वडालमिया ने बताया कि शिविर में राजस्थान सहित देशभर से सैकड़ों बच्चे एवं युवा भाग लेंगे। शिविर में 10 से 22 वर्ष तक की बालिकाएं तथा 10 से 18 वर्ष तक के बालक सहभागी बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशिक्षण शिविर नहीं, बल्कि युवाओं को समाज की सशक्त शक्ति के रूप में तैयार करने का विशेष प्रयास है।

उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित होने वाला यह शिविर युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बनेगा।

पावन धाम में आयोजित होने जा रहा यह अष्ट दिवसीय शिविर सामाजिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें देशभर से आने वाले प्रतिभागियों के माध्यम से युवा जागरूकता और संस्कार निर्माण का संदेश मजबूत होगा।

मनीष पालीवाल

मनीष पालीवाल

मनिष पालीवाल, मुंबई स्थित अनुभवी पत्रकार हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग में माहिर हैं। अपनी गहन जांच और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले मनिष हमेशा ताजा और विश्वसनीय समाचार पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। उनके लेखों में निष्पक्षता, तथ्यपरक विश्लेषण और स्थानीय घटनाओं की गहराई दिखाई देती है, जिससे पाठकों को समाचार का पूरा परिप्रेक्ष्य समझ में आता है। प्रात:काल में, मनिष पालीवाल की रिपोर्टिंग ने पाठकों के बीच विश्वास और लोकप्रियता दोनों ही अर्जित की है। मुलरुप से पालीवाल मेवाड़ नाथद्वारा क्षेत्र के केसुली गांव के निवासी है। यह दै.प्रात:काल के साथ 2003 से कार्यरत है।


Next Story