मुम्बई में आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष समापन के अवसर पर आयोजित “एक शाम भिक्षु के नाम” भजन संध्या श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में बिलवा भवन में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र से हुआ, जबकि तेरापंथ महिला मंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।



सभाध्यक्ष संजीव परमार एवं तेयुप अध्यक्ष ओमप्रकाश चोरड़िया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समागत अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद सांताक्रूज़ भिक्षु भक्ति मंडल की मधुर प्रस्तुतियों तथा मुख्य गायक धैर्य राठौड़ की भावपूर्ण भजन संध्या ने पूरे सभागार को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय एवं क्षेत्रीय सभा-संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सहभागिता से ऑडिटोरियम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। इस अवसर पर मुंबई सभाध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, क्षेत्रीय अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला परिवार, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं सम्पूर्ण तेरापंथ समाज, सांताक्रूज़ की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में तेयुप मंत्री दिलीप बापना ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन ख्यालीलाल कोठारी ने किया। कार्यक्रम की जानकारी मनीष बापना ने दी।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story