मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में अपनी जांच को और तेज करते हुए एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों की संपत्ति जब्त की है। इस कार्रवाई के तहत कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री नेहा शर्मा, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हजारा और उर्वशी रौतेला की मां जैसी नामी हस्तियां शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने सोनू सूद की करीब 1 करोड़ रुपये, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, अंकुश हजारा की 47 लाख रुपये और उर्वशी रौतेला की मां की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसके अलावा, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये और क्रिकेटर रोबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये की संपत्ति भी ईडी द्वारा अटैच की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने इन सभी हस्तियों से पहले विस्तार से पूछताछ की थी और उनकी संपत्तियों को कुराकाओ में रजिस्टर्ड 1xBet नामक कथित अवैध बेटिंग ऐप से अर्जित अवैध धन (PMLA के तहत) के रूप में वर्गीकृत किया है। यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में है, जिसमें एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई नामी सितारों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

ईडी की कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई है। एजेंसी ने इस मामले में युवराज सिंह और सोनू सूद की करोड़ों की संपत्ति पहले भी अटैच कर चुकी है। जांच जारी है और एजेंसी ने कहा है कि आगे इस मामले में और खुलासे संभव हैं। इस कदम से अवैध सट्टेबाजी और इसके वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है, जो एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए चेतावनी स्वरूप है।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story