डोंबिवली के तेरापंथ भवन में दीक्षार्थी बाबूलाल बाफना का मंगल भावना एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डोंबिवली महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। इस अवसर पर तेरापंथी सभाध्यक्ष डॉ. मदन कोठारी ने तेरापंथ समाज की ओर से दीक्षार्थी के भावी आध्यात्मिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।



समारोह में रोशन बाफना ने दीक्षार्थी बाबूलाल बाफना का परिचय प्रस्तुत करते हुए उनकी तपस्या की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि दीक्षार्थी ने 5 वर्षीतप सहित सजोडे तपस्याएं की हैं। इसके बाद दीक्षार्थी का सजोडे शाल एवं साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को महिला मंडल अध्यक्षा सुधा सिंयाल, शान्तीलाल सिंघवी तथा तेयुप अध्यक्ष विपिन मेहता ने भी संबोधित किया और अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में दीक्षार्थी बाबूलाल बाफना ने वैराग्य से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए प्रेरणा दी कि यदि घर में कोई दीक्षा लेना चाहता हो तो उसे आज्ञा देने से कभी मना नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सहमंत्री मनीष धींग एवं पुत्रवधु प्रिया बाफना ने आभार व्यक्त किया। समारोह का कुशल संचालन संगठन मंत्री राकेश एच. कोठारी ने किया। कार्यक्रम में दीक्षार्थी के आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामनाओं के साथ उनका सम्मान किया गया।

Updated On
Next Story