डोम्बिवली: आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर में जैन संस्कार विधि से पूजन
तेरापंथ युवक परिषद डोम्बिवली द्वारा संचालित सेंटर में पहली बार प्रातःकालीन वेला में धार्मिक मंत्रोच्चार और मंगल विधान के साथ विशेष आयोजन संपन्न हुआ।

डोम्बिवली के डायग्नोस्टिक सेंटर में जैन संस्कार विधि से पूजन करते तेयुप सदस्य।
मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद डोम्बिवली द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (एटीडीसी), डोम्बिवली में पहली बार प्रातःकालीन वेला में जैन संस्कार विधि के अनुसार पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार और मंगल विधानों के बीच संपन्न इस आयोजन में तेयुप परिवार की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंच परमेष्ठी नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद जैन संस्कारक प्रवीण धिंग एवं विपिन मेहता ने विभिन्न मंगल मंत्रों का उच्चारण करते हुए संस्कार विधि संपन्न कराई। इस दौरान तेयुप मंत्री द्वारा कलम, कंप्यूटर एवं बही खातों पर मौली बांधकर, तिलक लगाकर तथा स्वस्तिक बनाकर मंगल वर्धापन किया गया।
आयोजन में उपस्थित तेयुप परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जप किया तथा भगवान महावीर की स्तुति की। अंत में मंगलपाठ के साथ जैन संस्कार विधि संपन्न हुई।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा अध्यक्ष मदन कोठारी ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में तेयुप अध्यक्ष विपिन मेहता, मंत्री भावेश सिंघवी, जैन संस्कार विधि संयोजक प्रवीण धिंग तथा एटीडीसी स्टाफ उपस्थित रहा। डोम्बिवली स्थित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर में आयोजित यह पूजन जैन संस्कार विधि के माध्यम से संस्थान की गतिविधियों में धार्मिक परंपरा और मंगल भावना के समावेश का अवसर बना।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
