मुम्बई -15 मार्च को चूरू नागरिक संघ मुम्बई के तत्वाधान में होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन फाउंटेन सिटी रिसॉर्ट वसई में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुंबई में रहने वाले चूरू के 150 प्रवासी परिवारों ने वाटर पार्क का आनंद लिया।

मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रवासी परिवार

कार्यक्रम में थाने, मलाड, भायंदर एवं दमन सिलवास, अंधेरी, साउथ मुंबई व मुंबई के सभी उपनगरों से सभी लोग पधारे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महेंद्र रुंगटा एंड पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम रहा।

कार्यक्रम में चूरू से पधारे बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल बालन का स्वागत संस्था के अध्यक्ष सुभाष चौधरी एवं सचिव रवि बगड़िया ने किया।

आयोजन में कई पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम के संयोजक सुशील कंदोई एवं राजीव कोठारी रहे। संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि "संस्था में सदस्यों की संख्या बढ़ानी चाहिए, युवाओं, महिलाओं, बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रमों में लाना चाहिए, जिससे मातृभूमि से सबका जुड़ाव बढ़े।"




कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष किशनलाल मोर ने किया।

विश्वनाथ बगड़िया, मुरली बलान, शिवकुमार भाऊवाला, ओंकारमल चौधरी, गणेश कंदोई, पवन हालन, प्रवीण जोशी आदि समस्त कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Seema Pareek

Seema Pareek

सीमा पारीक मुंबई आधारित पत्रकार हैं जो अपने गहन शोध और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने समाज, राजनीति और स्थानीय खबरों पर कई महत्वपूर्ण लेख तैयार किए हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है, ताकि वे घटनाओं की पूरी तस्वीर समझ सकें। सीमा की रिपोर्टिंग में निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और गहराई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

Next Story