भिवंडी: ज्वेलरी शॉप से दो बुर्काधारी महिलाओं ने चुराईं सोने की चूड़ियां
वंजारपट्टी नाका स्थित श्रीदेवी ज्वेलर्स में खरीदार बनकर आई महिलाओं ने विक्रेता को बातों में उलझाकर 6.40 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया।

भिवंडी में एक जूलरी दुकान में सोना खरीदने के बहाने आई दो बुर्काधारी महिलाओं ने विक्रेता का ध्यान भटकाकर 22 कैरेट सोने की 46.170 ग्राम वजन की दो सोने की चूड़ियां चोरी कर लीं।
घटना का विवरण और चोरी का तरीका
यह घटना वंजारपट्टी नाका, वाडा रोड स्थित श्रीदेवी ज्वेलर्स में हुई। 6 मार्च की रात करीब पौने दस बजे दो बुर्काधारी महिलाएं सोना खरीदने के बहाने दुकान में आईं। उन्होंने सेल्समैन हरीसिंह से चूड़ियां दिखाने को कहा और बातचीत में उलझाकर उनका ध्यान भटका दिया।
इसी दौरान मौका पाकर दोनों महिलाएं दो चूड़ियां चोरी कर फरार हो गईं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख 40 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस कार्रवाई और जांच
इस मामले में दुकान के मैनेजर विपुल सुरेश जैन की शिकायत पर निजामपुर पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात बुर्काधारी महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
