बारां जिला मुख्यालय पर बुधवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यालय शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों ने जनता के बीच पहुंचकर विकास को प्राथमिकता देने और अपने-अपने दावों के साथ समर्थन जुटाने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था के स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी काबिलियत जताते हुए मतदाताओं के बीच पहुंचना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने के साथ चुनावी माहौल भी तेज हो गया है।

नगर परिषद चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन फिलहाल कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनावी गणित को प्रभावित कर दिया है। यह स्थिति चुनाव की तिथि आने तक बनी रहती है या बाद में तस्वीर स्पष्ट होती है, इसका पता आगे चल सकेगा।

दूसरी ओर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से चुनावी गतिविधियों की निगरानी के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस महकमा भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के दिशा-निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर तैनात है। बाहर से आने वाले वाहनों और आपराधिक तत्वों पर भी विशेष निगाह रखी जा रही है। ऐसे में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय खुलने के साथ बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रशासन-पुलिस की निगरानी भी बढ़ गई है।

Updated On
Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story