वित्त वर्ष 2025-26 में बंधन बैंक ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करते हुए अपने कुल कारोबार में 11% से अधिक की वृद्धि हासिल की है, जिससे यह आंकड़ा ₹3.2 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। बैंक के परिणाम इसकी परिचालन क्षमता, वितरण नेटवर्क के विस्तार और उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासों को दर्शाते हैं।

घोषित वित्तीय नतीजों के अनुसार, इस अवधि में बैंक का कुल ऋण पोर्टफोलियो 12.6% की वृद्धि के साथ ₹1.54 लाख करोड़ तक पहुंच गया। वहीं, कुल जमा साल दर साल 10% बढ़कर ₹1.66 लाख करोड़ हो गया। जमा संरचना में रिटेल की हिस्सेदारी लगभग 74% रही, जो बैंक के स्थिर और संतुलित फंडिंग आधार को दर्शाती है। चालू खाता और बचत खाता (सीएएसए) अनुपात 29.3% दर्ज किया गया।

वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने ₹1,224 करोड़ का लाभ अर्जित किया। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) 18% रहा, जो नियामकीय मानकों से काफी अधिक है और बैंक की वित्तीय मजबूती को रेखांकित करता है।

बंधन बैंक वर्तमान में देश के 36 में से 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6,350 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से लगभग 3.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक में कुल कर्मचारियों की संख्या 75,000 से अधिक है, जो इसके व्यापक संचालन और विस्तार को दर्शाती है।

बैंक के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 2025–26 में बंधन बैंक का प्रदर्शन उसके फ्रेंचाइज़ की मजबूती को प्रदर्शित करता है, जो अनुशासित कार्यप्रणाली और विविध होती व्यवसाय मॉडल पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और डिजिटल तकनीकों को अपनाते हुए आगे बढ़ेगा। इसके लिए वितरण चैनलों को मजबूत किया जाएगा, नए उत्पाद जोड़े जाएंगे और डेटा-आधारित निर्णयों के माध्यम से टिकाऊ और संतुलित जोखिम वाला विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

बैंक अपने परिसंपत्ति आधार को और विविध बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिसमें विशेष रूप से रिटेल पोर्टफोलियो के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। साथ ही, कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने तथा ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों को तेजी से अपनाना बैंक की प्राथमिकता बना हुआ है। यह प्रदर्शन न केवल बैंक की रणनीतिक दिशा को स्पष्ट करता है, बल्कि भविष्य में सतत और संतुलित विकास की मजबूत नींव भी स्थापित करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story