मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई के तत्वावधान में अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में धर्मपुर में दो दिवसीय अणुव्रत कार्यशाला एवं पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यशाला और स्नेह मिलन सभी के सहयोग एवं समर्पण भाव से निर्विघ्न संपन्न हुआ। धर्मपुर के शांत-सौम्य वातावरण में ‘अणुव्रत से व्यक्तित्व का उत्कर्ष’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन पर बैनर के अनावरण से हुई। इस दौरान अणुव्रत के नारों से स्टेशन परिसर गुंजायमान रहा। अध्यक्ष रमेश सोनी एवं उनकी टीम ने कुमकुम का टीका और अणुव्रत का दुपट्टा पहनाकर सभी मेहमानों का स्वागत-अभिनंदन किया। आनुविभा के रमेश धोका ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया। थाना क्षेत्र की बहनों ने अणुव्रत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अध्यक्ष रमेश सोनी ने पधारे सभी मेहमानों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को अणुव्रत से जोड़ने का आह्वान किया। मोटिवेशनल स्पीकर आश्रम के सीनियर सन्यासी राजू भाई ने ‘चिंता छोड़ो जीवन जियो’ विषय पर बताया कि अपनी चिंताओं और परेशानियों को किस तरह दूर कर आनंद से जीवन जिया जा सकता है। महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता ने कार्यक्रम के कारणिय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

उपासक लक्ष्मीलाल सिंघवी ने ‘अणुव्रत से व्यक्तित्व का उत्कर्ष कैसे करें’ विषय पर प्रकाश डाला। पर्यावरण प्रभारी अशोक बडाला ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। उन्होंने सभी को सब्जी रखने के लिए कॉटन की थैलियां भी गिफ्ट कीं। अर्जुन सिंघवी ने अणुव्रत समिति मुंबई को सफल आयोजन की बधाई दी। अणुव्रत समिति की टीम ने सभी प्रायोजक भाई-बहनों का सम्मान किया। आभार ज्ञापन मंत्री गणपत सोनी ने किया, जबकि मंच संचालन उपाध्यक्ष सुमन चपलोत ने किया।

कार्यशाला में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता, पर्यावरण प्रभारी रमेश धोका, राज्य प्रभारी भूपेंद्र बागरेचा, अर्जुन सिंघवी, दिनेश जैन, किशोर धाकड़ सहित गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी, अणुव्रत समिति मुंबई के सभी पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य, जॉन प्रभारी, प्रकल्प प्रभारी और सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यशाला को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने में सहमंत्री राकेश बडाला, ऊर्जावान कार्याध्यक्ष रोशन मेहता, मंत्री गणपत जसोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, सुमन चपलोत, मनोहर कच्छारा, संगठन मंत्री देवेंद्र लोढ़ा, सहमंत्री कमलेश दूगड़, मीडिया प्रभारी राकेश बोहरा, जिम्मेदार जोन प्रभारी सुशील हिरण, रतन कच्छारा, भंवर दास जैन, विनोद मेहता, महेंद्र मांडोत परिवार, ललिता सोनी परिवार, महेंद्र सिंघवी परिवार, रमेश राठौड़, मनोहर कच्छारा एवं रोशन मेहता परिवार सहित सभी भाई-बहनों का सहयोग मिला। क्षेत्रीय संयोजक वलसाड से अर्जुन कोठारी, मधु मेहता, विमला हिरण, अणुव्रत समिति मुंबई के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यशाला के दौरान अणुव्रत के मूल संकल्प को भी दोहराया गया। संदेश दिया गया कि कदम छोटा हो सकता है, लेकिन दिशा सही होनी चाहिए और परिवर्तन धीरे हो सकता है, लेकिन निरंतर होना चाहिए। सभी ने अपने जीवन में अहिंसा, नैतिकता, सद्भावना, नशा मुक्त जीवन और धार्मिक सहिष्णुता अपनाने का संकल्प लिया। इस संकल्प के साथ ‘मैं बदलूँगा… मेरा परिवार बदलेगा… मेरा समाज बदलेगा… और सकारात्मक विचारों से हमारा राष्ट्र भी बदलेगा!’ का संदेश दिया गया।

Naresh Ameta (Mumbai)

Naresh Ameta (Mumbai)

नरेश अमेटा (मुंबई), प्रात:काल समाचार वेबसाइट के अनुभवी संवाददाता हैं। मुंबई से कार्यरत नरेश जी समाचार की सटीकता और निष्पक्षता के लिए जाने जाते हैं। वे प्रमुख राष्ट्रीय और स्थानीय खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं और अपने विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से पाठकों को घटनाओं की गहरी समझ प्रदान करते हैं। नरेश जी की लेखनी में तथ्यपरक जानकारी के साथ-साथ घटनाओं की ताज़ा और भरोसेमंद प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो प्रात:काल के पाठकों के लिए समाचार अनुभव को और समृद्ध बनाती है।

Next Story