अणुव्रत समिति मुंबई की कार्यकारिणी संगोष्ठी का आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अरविंद सोनी एवं उनकी टीम द्वारा अणुव्रत गीत के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया तथा केंद्रीय कार्यों की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी।

संगोष्ठी में अध्यक्ष रमेश सोनी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और आगामी करणीय कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान अणुव्रत कार्यशाला, मैराथन, नशा मुक्त परिवार, नया दौर नई दौड़ सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। रोशन मेहता ने अपने विचार साझा करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि तरुणा कोठारी ने एसएससी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। राजकुमार चपलोत ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत समिति मुंबई के मंत्री गणपत सोनी के अठाई तप के उपलक्ष्य में समिति की कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने तप की अनुमोदना की। सीमा सोनी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। प्रकाश धाकड़ ने कविता के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

संगोष्ठी में कंचन सोनी, गणपत डागलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, देवेन्द्र लोढा, कमलेश दुग्गड, राजेश चौधरी, दिनेश धाकड़, रतन कच्छारा, राकेश बोहरा, किरण परमार, ख्यालीलाल कोठारी, सुरेश बाफना, मोना नौलखा, सुशीला चपलोत, विकास बडाला, कैलाश परमार, भाग्यवती परमार, अशोक कोठारी, पुष्पा कोठारी, मधु मेहता, पुष्पा सोनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति मुंबई की उपाध्यक्ष सुमन चपलोत ने किया। संगोष्ठी में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा के साथ बैठक का समापन हुआ।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story