मुंबई: जुहू बीच पर अणुव्रत समिति ने चलाया सफाई अभियान
पर्यावरण शुद्धि दिवस के तहत क्षेत्रीय समिति के सदस्यों ने जुहू बीच पर स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूकता का संदेश दिया।

तस्वीर में जुहू बीच पर बैनर पकड़े अणुव्रत समिति के सदस्य उपस्थित हैं।
मुंबई। अणुविभा के तत्वावधान एवं अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत पर्यावरण शुद्धि दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अणुव्रत समिति सांताक्रुज-विले पार्ले-खार-बांद्रा द्वारा जुहू बीच पर बीच क्लीनिंग ड्राइव के माध्यम से पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अणुव्रत समिति की संयोजिका मोना नौलखा, सह संयोजिका अलका धींग, कार्यसमिति से विनीत बाबेल और सुधा सुराणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय तेयुप एवं किशोर मंडल से पर्व नौलखा ने भी सहभागिता की।
जुहू बीच पर आयोजित बीच क्लीनिंग ड्राइव के जरिए पर्यावरण शुद्धि दिवस का आयोजन किया गया। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत हुए इस आयोजन में क्षेत्रीय अणुव्रत समिति सांताक्रुज-विले पार्ले-खार-बांद्रा की सहभागिता रही।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
