जिला स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में मुंबई-ठाणे के सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
मुंबई के चेम्बूर में जिला स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट का आयोजन हुआ। मुंबई-ठाणे के सैकड़ों विद्यार्थियों ने संगीत, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जहां नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।

तस्वीर में चेम्बूर के तेरापंथ भवन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सैकड़ों विद्यार्थी और साध्वीवृंद नजर आ रहे हैं।
मुंबई और ठाणे के सैकड़ों विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (एसीसी) का जिला स्तरीय प्रथम चरण चेम्बूर स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी निर्वाणश्री आदि ठाणा 6 के सान्निध्य में संपन्न हुआ। अणुविभा के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में संगीत, चित्रकला और निबंध जैसी विधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। साध्वी निर्वाणश्री ने कहा कि यह महज प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों का प्रशिक्षण है। उन्होंने बताया कि अणुव्रत विश्वभारती के तत्वावधान में देशभर में करीब 65,000 विद्यार्थियों की सहभागिता नैतिक चेतना के जागरण की दिशा में उठाया गया सशक्त कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे यहां से कुछ ऐसा लेकर जाएं, जिससे उनका जीवन वरदान बन जाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा ने नमस्कार महामंत्र के समुच्चार के साथ करवाया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि आज उनके सामने जेनजी और जेन अल्फा की नई पीढ़ी बैठी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में कार्य करने का संकल्प लेने तथा किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अणुविभा के महामंत्री मनोज सिंघवी, अणुव्रत मीडिया सहसंयोजक महावीर बड़ाला, एसीसी जोनल हेड कंचन सोनी, एसीसी नेशनल कोर टीम से किरण परमार, महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता, भूपेंद्र वागरेचा, महाराष्ट्र एसीसी संयोजक तरुणा कोठारी, अंजू कोठारी, महाराष्ट्र पर्यावरण संयोजक रमेश धोका, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश सोनी, चेम्बूर सभा अध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी, मंत्री गणपत सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, संगठन मंत्री देवेंद्र लोढा, एसीसी मुंबई संयोजक मोना नौलखा, सहसंयोजक मधु मेहता, क्षेत्र संयोजक रीना कोठारी, पूजा, सुशील हिरण, सहसंयोजक अलका धींग, रश्मि बड़ाला, वनिता गुंदेचा, वर्षा हिरण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजेश चौधरी, भरत, जेनी सोनी और पुनम परमार ने निभाई। कार्यक्रम में स्वागत एवं आभार अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया, जबकि संचालन मौना नौलखा ने किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा के साथ नैतिक मूल्यों और चेतना को जोड़ने का संदेश सामने आया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
