अणुविभा नशामुक्ति मैराथन: युवाओं को जोड़ने के लिए थीम सॉन्ग लॉन्च
अणुविभा द्वारा आयोजित मैराथन और थीम सॉन्ग के जरिए युवाओं को नशामुक्त परिवार का संकल्प दिलाने पर जोर दिया गया है।

तस्वीर में मंच पर संत-गणों और सदस्यों के साथ खड़े लोग नजर आ रहे हैं।
करते हुए कहा कि मैराथन का सफल आयोजन नशामुक्ति की दिशा में उठाया गया वह सशक्त कदम है, जो भविष्य की नई दौड़ की नींव का पत्थर बनेगा। उन्होंने गीत की रचना के लिए साध्वी के प्रति अहोभाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुनि मननकुमार की प्रेरणा और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई प्रतापजी दुग्गड का विश्वास उनके लिए कार्य करने की नई दिशाएं खोल रहा है।
गीत के संगान, छायांकन और अन्य व्यवस्थाओं के समन्वय में युवा कार्यकर्ता एवं मीडिया से जुड़े प्रभावक व्यक्तित्व ललित छाजेड़ ने अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग किया। ललित धाकड़ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गीत की रचना अत्यंत प्रभावशाली थी और उसके बाद का कार्य भी उसी के अनुरूप हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि उनका प्रयास समाज में नशामुक्ति की आवाज को बुलंद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की सीमाओं से आगे अन्य देशों में भी यह गीत अपनी धुन बजाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभाध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अणुविभा के क्षेत्रीय प्रभारी रमेश धोका ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
अणुविभा की इस पहल में मैराथन, नशामुक्त परिवार का संकल्प और थीम सॉन्ग के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता को व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा युवा पीढ़ी को सीधे इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
