अजय नंदन ने रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला के महाप्रबंधक का पदभार संभाला
आईआरएसएमई अधिकारी अजय नंदन ने आरसीएफ कपूरथला के जीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की।

रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला के नवनियुक्त महाप्रबंधक अजय नंदन कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक भवन में विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए।
अधिकारी का परिचय और अनुभव
- वह भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आई आर एस एम ई) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।
- इस पूर्व वे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, गुवाहाटी में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पी सी एम ई) के पद पर कार्यरत थे।
विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पी सी एम ई के रूप में कार्य करने के अतिरिक्त, उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख रेलवे प्रतिष्ठानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं:
- नई दिल्ली, कोलकाता, मालदा टाउन
- हाजीपुर, कोटा, मुरादाबाद, जमालपुर
- उन्होंने वर्ष 2021 से 2023 तक मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी सेवा दी।
अपने उल्लेखनीय सेवाकाल के दौरान उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
पदभार ग्रहण और परिचयात्मक बैठक
महाप्रबंधक ने अपने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अपने कार्यालय में सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में आर सी एफ के वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद करते हुए अजय नन्दन ने कहा:
"भारतीय रेल की प्रगति में रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।"

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
