मुंबई, २९ दिसंबर: साईदिशा प्रतिष्ठान और आईटीएसएफ की ओर से शासकीय सेवा विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित ‘सेवारत्न पुरस्कार’ अपर जिल्हाधिकारी एवं महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी (महापारेषण) की कार्यकारी संचालक (मानव संसाधन) श्रीमती सुचिता भिकाने को सम्मानित किया गया। केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने इस अवसर पर उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

यह सम्मान २५वें 'नटसम्राट बालगंधर्व पुरस्कार' वितरण समारोह के दौरान माटुंगा स्थित यशवंत नाट्य मंदिर में आयोजित किया गया। इस मौके पर अभिनेता मकरंद देशपांडे, मुरली शर्मा, पार्श्वगायक कुमार शानू, सई ताम्हणकर, भाऊ कदम, सिध्दार्थ जाधव सहित साईदिशा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष दत्तात्रय माने भी उपस्थित रहे।

श्रीमती भिकाने ने न केवल शासकीय सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है, बल्कि उन्होंने प्राण्य संरक्षण, गोरक्षा और पर्यावरण संवर्धन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। विशेष रूप से रस्त्यावरील भटक्या प्राणियों की देखभाल और वृक्षारोपण अभियानों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। इसके अलावा, लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निवडणूक निर्णय अधिकारी और सहाय्यक निवडणूक निर्णय अधिकारी के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारी के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता दिखाई।

सांगली जिले में रोजगार हमी योजना, जलयुक्त शिवार अभियान और शतकोटी वृक्षारोपण में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी इन उपलब्धियों के चलते उन्हें पूर्व में ‘उत्कृष्ट उपजिल्हाधिकारी पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस सम्मान ने न केवल उनके प्रशासनिक कौशल और सामाजिक प्रतिबद्धता को मान्यता दी है, बल्कि यह अन्य अधिकारियों और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।

Khushi Rajane

Khushi Rajane

खुशी राजाने प्रात:काल न्यूज़ के प्रमुख संवाददाता हैं और मुंबई से ताज़ा और विश्वसनीय खबरें प्रस्तुत करती हैं। उनका विशेष ध्यान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मामलों पर रहता है, और वह घटनाओं की सटीक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। खुशी राजाने की रिपोर्टिंग में तथ्यपरकता और गहराई का अद्भुत संतुलन मिलता है, जिससे पाठकों को हर खबर की पूरी जानकारी सरल और स्पष्ट तरीके से मिलती है।

Next Story