मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय डिविजन 2 के आचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति को नकली पुलिस बनकर लूटने के मामले में क्राईम ब्रांच वसई यूनिट 02 ने एक ईरानी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 तोला सोना और दो मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं। मामले में उसके फरार तीन साथियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, नालासोपारा पूर्व क्षेत्र के बी/विंग, रूम नंबर 201, झालावाड़ दर्शन अपार्टमेंट, अलकापुरी रोड, नालासोपारा पूर्व निवासी शरद लक्ष्मण दलवी उम्र 69 वर्ष, 15 जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए गए थे। वापस घर लौटते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रास्ते में रोका और खुद को पुलिस बताया।

आरोपियों ने बड़ी चालाकी और सम्मोहित कर दलवी के करीब 9 लाख 50 हजार रुपये के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की जांच क्राईम ब्रांच वसई यूनिट 02 द्वारा शुरू की गई।

पीआई अविराज कुराड़े और उनकी टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध अपराधी की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध एक शातिर अपराधी है और ईरानी के नाम से मशहूर है।

सीसीटीवी फुटेज और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जग्गीभाई चाल, रूम नंबर 04, बनेली, टिटवाला, कल्याण से जहीर अब्बास काज़ी उर्फ रब्बड, उम्र 41 वर्ष, को गिरफ्तार किया। उसे पकड़कर वसई यूनिट लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने आचोले क्षेत्र में नकली पुलिस बनकर वृद्ध व्यक्ति से लाखों रुपये के गहने लूटने की बात कबूल की। उसने अपने अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 12 तोला सोना और दो मोटरसाइकिल जप्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी बताया गया है। उसके खिलाफ आचोले पुलिस स्टेशन में 2, विरार पुलिस में 3, तुल...

मामले में आरोपी के तीन अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है। पुलिस की जांच के दौरान सामने आए मामलों और बरामदगी से इस गिरोह की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story