डोंबिवली में आयोजित आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में दीपानन्दन भक्ति ग्रुप द्वारा आचार्य भिक्षु स्वामीजी पर शानदार प्रस्तुति दी गई, जबकि पगारिया बालिकाओं ने गीतिका का संगान प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. मदन कोठारी ने आचार्य भिक्षु स्वामी की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए उन्हें अभिवंदना अर्पित की। उन्होंने उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।



तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष वीपीन मेहता ने कहा कि आज तीन-तीन महत्वपूर्ण प्रसंग हैं, जिनमें आचार्य भिक्षु त्रिशताब्दी समारोह, 301वीं जन्मजयंती तथा युवाचार्य मनोनयन दिवस शामिल हैं। उन्होंने सभी को इन अवसरों की शुभकामनाएं दीं।

तेयूप मंत्री पारस बडाला ने सामायिक माला में नाम लिखाने के लिए विशेष प्रेरणा दी। इसके पश्चात तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित आगामी रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन किया गया।

सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दीपानन्दन भक्ति ग्रुप, तेयूप तथा ज्ञानशाला का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story