मुंबई। आचार्य भिक्षु मित्र मंडल केलवा का 37वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन नंदनवन रिसॉर्ट में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मनोरंजक खेलों से हुई, जिसमें प्रिया मुथा ने उपस्थित सदस्यों को उत्साह और आनंद से भर दिया। महिला प्रकोष्ठ की बैठक में अध्यक्ष ममता कोठारी एवं मंत्री सपना चपलोत ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योगदान पर अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन में मंडल की जनरल बॉडी मीटिंग भी आयोजित की गई, जिसमें ग्राम विकास और सामाजिक कल्याण पर विस्तृत चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सांखला ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया, जबकि मंत्री विनोद सांखला ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पिछले वर्ष की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

मंडल के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल सांखला को पुनः अगले कार्यकाल के लिए कार्यभार सौंपा गया। उन्होंने मंत्री रमेश चपलोत को मंडल के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग हेतु मनोनीत किया। सम्मेलन को सफल बनाने में मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आभार ज्ञापन मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सांखला ने किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पुष्पा मादरेचा ने कुशलतापूर्वक किया।

इस सम्मेलन ने केलवा मंडल के सदस्यों को न केवल आपसी सहयोग और समर्पण का अनुभव कराया, बल्कि सामाजिक और ग्राम विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ किया। यह आयोजन मंडल की एकजुटता और भविष्य की योजनाओं को दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story