मुंबई। देलवाड़ा जैन मित्र मंडल मुंबई अपने 26वें वार्षिक स्नेह सम्मेलन के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भव्य आयोजन 28 दिसंबर को रॉयल गार्डन रिसॉर्ट में संपन्न होगा। संरक्षक डालचन्द्र सिंघवी ने बताया कि मंडल के पदाधिकारियों ने स्नेह सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर तपस्वियों, अतिथियों एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम के लाभार्थी परिवारों का सम्मान किया जाएगा। युवा वर्ग के लिए वाटर बोलिंग, राइडर्स, म्यूजिक चेयर और खो-खो प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।

मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र सिंघवी ने बताया कि इसी दौरान नव गठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। मंडल ने विभिन्न स्थानों से रिसॉर्ट तक आने के लिए बस की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। कार्यक्रम में प्रवेश, अल्पाहार और अन्य व्यवस्थाओं में स्वामी वात्सल्य श्री देलवाड़ा जैन मित्र मंडल मुंबई के सहयोग के साथ फतेहलाल विनोद देवांश मेहता परिवार, स्वागताध्यक्ष गणेशलाल विमल निवान मेहता परिवार, प्रातःकाल विज्ञापन सौजन्य कमलाबाई डालचन्द्र सुरेश श्याम गजेन्द्र राजेन्द्र पीयूष साजन जैनित अंकित शुभम् सिंघवी परिवार, खेलकूद पारितोषिक जयप्रकाश राकेश साहिल भूपेश खेतपाल्या परिवार, आमंत्रण पत्रिका श्यामलाल हितेश सिंघवी परिवार का योगदान रहेगा।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ के राज्यपाल, पंजाब प्रशासन के गुलाबचंद कटारिया, देलवाड़ा गांव से सरपंच मांगीलाल कटारिया, जैन समाज के अध्यक्ष पुष्कर लोढ़ा और उनकी टीम के सदस्य भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने में मंडल संरक्षक डालचन्द्र सिंघवी, फतेहलाल मेहता, मोहनलाल गे.लोढ़ा, कार्यकारी संरक्षक सुरेश डी.सिंघवी, लोकेश लोढ़ा, प्रमुख श्याम डी.सिंघवी, संपतलाल कटारिय़ा, उप प्रमुख प्रकाश बोकड़िया, संजय लोढ़ा, मंत्री गजेंद्र माण्डावत, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बोकड़िया, उपाध्यक्ष सुभाष बोकड़िया, कृष्णकांत लोढ़ा, विजय एम.लोढ़ा, राजेश मेहता, सहमंत्री विनोद मेहता, सहकोषाध्यक्ष सतिश बोकड़िया, प्रचार मंत्री जयंती खेतपाल्या, निलेश सिंघवी, विनोद बोकड़िया, व्यवस्था मंत्री हार्दिक माण्डावत, नितिन छाजेड़, केतन बोकड़िया, संगठन मंत्री गोपाल खेतपाल्या, गोपाल बोकड़िया, सलाहकार शान्तिलाल वडाला, महेन्द्र छाजेड़, अनिल रांका सहित महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता बोकड़िया, मंत्री अमीषा लोढ़ा और कोषाध्यक्ष टीना मेहता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मीडिया प्रभारी देवीलाल ईन्टोदिया ने बताया कि इस स्नेह सम्मेलन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकत्रित करना और युवा एवं वरिष्ठ सदस्यों के बीच स्नेह और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। यह आयोजन देलवाड़ा जैन मित्र मंडल की सामूहिक प्रतिबद्धता और समाज सेवा के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा का जीवंत उदाहरण है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story