मुंबई। मायानगरी के कोलाहल से दूर मॉन्टोरिया विलेज रिसोर्ट के शांत वातावरण में सिंधु जैन मित्र मंडल मुंबई का 23वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन अपनी भव्यता और सामाजिक एकजुटता के कारण ऐतिहासिक बन गया। परंपरा और आधुनिकता के संगम वाले इस आयोजन ने न केवल समाज की जड़ों को मजबूत किया, बल्कि भविष्य के लिए एक नई ऊर्जा का संचार भी किया। निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मीलाल लोढ़ा, कार्याध्यक्ष किशनलाल लोढ़ा, महामंत्री अशोक लोढ़ा और कोषाध्यक्ष मीठालाल दुग्गड़ के कुशल नेतृत्व एवं पूरी कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामयी समारोह ने समाज सेवा की नई मिसाल पेश की।

कार्यक्रम का आगाज मंडल की महत्वपूर्ण बैठक के साथ हुआ, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी, महिला मंडल और नवयुवक मंडल को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई। इसके पश्चात, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए सर्वसम्मति से बाबूलाल दुग्गड़ को आगामी तीन वर्षों के लिए मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यभार संभालते ही नए अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें कार्याध्यक्ष पद पर किशनलाल लोढ़ा, महामंत्री के रूप में मुकेश कोठारी और कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लक्ष्मीलाल लोढ़ा को सौंपी गई। महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देते हुए महिला मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रेमलता लोढ़ा, मंत्री स्वीटी दुग्गड़, कोषाध्यक्ष शीला लोढ़ा तथा नवयुवक मंडल में अध्यक्ष पीयूष पामेचा एवं मंत्री भावेश लोढ़ा के नामों की घोषणा की गई, जिसका समाज के उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।




सम्मेलन का एक मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा, जहाँ 2025 के सम्मेलन के लाभार्थी परिवारों—हिम्मतलाल, भगवतीलाल, आशीष, भेरूलाल चंडालिया परिवार (पुणे) तथा मनोहरलाल, रमेश चंद्र, पवन, मितेश लोढ़ा परिवार (पुणे)—का मंडल द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में 2026 के आगामी सम्मेलन के लिए रतनलाल मुकेशकुमार कोठारी परिवार को लाभार्थी घोषित किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल दुग्गड़ ने अपनी दूरगामी सोच का परिचय देते हुए एक आगामी सम्मेलन को पैतृक गांव में आयोजित करने का संकल्प लिया, जिससे प्रवासी समाज का अपनी मिट्टी से जुड़ाव और गहरा हो सके।

समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए मंच पर मेवाड़ संघ मुंबई के अध्यक्ष भगवतीलाल लोढ़ा, पावन धाम प्रमुख प्रकाश सिंघवी, महामंत्री दिनेश सिंघवी, राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर के कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर तथा मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। सिंधु गांव से आए विशिष्ट अतिथि केसुलाल लोढ़ा, रमेशचंद्र लोढ़ा, राजमल दुग्गड़, दिलीप लोढ़ा और रमेश सुथार का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

इस महाकुंभ की सफलता में मंडल प्रमुख बसंतीलाल दुग्गड़, प्रमुख मार्गदर्शक मांगीलाल पामेचा, कांतिलाल चंडालिया, अशोक लोढ़ा, उप-संरक्षक चांदमल लोढ़ा, जीवनलाल चंडालिया, उपप्रमुख मदनलाल लोढ़ा, उपाध्यक्ष देवीलाल लोढा, मंत्री राजमल लोढ़ा, भगवतीलाल लोढ़ा, मनिष लोढ़ा, संगठन मंत्री गणेशलाल लोढ़ा, अमर सिंह लोढ़ा, मुकेशकुमार दुग्गड़, प्रचार मंत्री रमेश कुमार लोढा, राकेशकुमार लोढ़ा, इंद्रमल दुग्गड़, शांतिलाल लोढ़ा, दलपत चंडालीया, दिलीप लोढ़ा, मांगीलाल लोढ़ा, आषीश लोढ़ा, लीलादेवी, नेनादैवी चंडालीया और रितुदेवी लोढ़ा सहित समस्त पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल प्रमुख मांगीलाल लोढ़ा ने अपनी ओजस्वी वाणी से किया। नवयुवक मंडल के भावेश लोढ़ा द्वारा दी गई यह जानकारी समाज में एकता और सेवा के नए अध्याय का प्रतीक है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story