कोरपणा, 25 सितंबर 2026। जागतिक फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कोरपणा तालुका केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से गडचांदूर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा कीन्नाके की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर फार्मासिस्ट योगेश दाभाडे का जन्मदिन भी मनाया गया और सभी फार्मासिस्ट साथियों को जागतिक फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में जिला संगठन सचिव प्रशांत गोठी, तालुका अध्यक्ष लक्ष्मीकांत देवतळे, सचिव विनोद चटप, सचिन रनदिवे, कपले साहेब, सूरेश माहूरे, सागर ऊपलंचीवार, मयूरी मालेकार, कुंदन कैलबाग, रवी दिवसे, वासुदेव चौधरी, राजुरा तालुकाध्यक्ष कैलास रेगुंङवार, सचिव राकेश अल्लुरवार और नगर परिषद सदस्य शितल धोटे सहित कोरपणा तालुका के सभी फार्मासिस्ट बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और मरीजों की सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोरपणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

Manoj Gore (Chandrapur)

Manoj Gore (Chandrapur)

नाम: मनोज रामकृष्ण गोरे

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: चंद्रपुर जिला (महाराष्ट्र)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन

परिचय

मनोज रामकृष्ण गोरे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से चंद्रपुर जिले के प्रशासनिक विभागों की कार्यप्रणाली, सरकारी योजनाओं, जनसुनवाई, विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

मनोज रामकृष्ण गोरे को मीडिया क्षेत्र में ग्राउंड रिपोर्टिंग और समाचार संकलन का 5 वर्ष का अनुभव है। वह पिछले पांच सालों से चंद्रपुर जिले के स्थानीय और प्रशासनिक मुद्दों को नियमित रूप से रिपोर्ट कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story