महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए “मुख्यमंत्री मेरी लाडकी बहन योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,500 सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किए जाते हैं। हालांकि, इस मासिक सहायता को प्राप्त करना जारी रखने के लिए समय पर e-KYC पूरा करना अनिवार्य है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, e-KYC प्रक्रिया का उद्देश्य लाभार्थियों की पहचान को आधार और बैंक खाता से सत्यापित करना है, ताकि योजना का लाभ सही व्यक्तियों तक पहुंचे। इस वर्ष e-KYC पूरी करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2025 है। यदि लाभार्थी समय पर e-KYC नहीं कराते हैं, तो उन्हें मिलने वाली सहायता रुक सकती है।

लाभार्थियों को e-KYC के लिए अधिकृत पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc पर जाना होगा। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, लाभार्थी को अपने आधार नंबर और कैप्टचा दर्ज करना होगा और आधार प्रमाणीकरण के लिए सहमति देना होगी। इसके बाद, आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP दर्ज कर सबमिट करना होगा। इसी प्रक्रिया को वडिल या पति के आधार नंबर के साथ दोहराना होगा। अंत में, जाति और प्रवर्ग का चयन करके सभी विवरण सही ढंग से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

सफलतापूर्वक e-KYC पूरा होने पर स्क्रीन पर इसकी पुष्टि दिखाई देगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के बाद ही महिलाओं को मासिक ₹1,500 की सहायता नियमित रूप से प्राप्त होगी। यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए मददगार है और उनके वित्तीय सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सरकार ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द e-KYC पूरी कर लें ताकि उनका हक का पैसा समय पर उन्हें प्राप्त हो। यह प्रक्रिया सरल है और इसे घर बैठे ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। केवल आधार नंबर, लिंक मोबाइल नंबर और कुछ व्यक्तिगत जानकारी की आवश्यकता होती है।

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story