BMC Election Result 2026 : महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के नतीजों पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं। देश के सबसे अमीर नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बढ़त बनाए हुए है, लेकिन कई अहम वार्डों में मुकाबला बेहद रोचक और सियासी संकेतों से भरा नजर आ रहा है। इस चुनाव को ‘मिनी विधानसभा चुनाव’ के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजे मुंबई की सत्ता की दिशा और आने वाली राजनीति का संकेत देते हैं।

धारावी से कांग्रेस की बड़ी जीत :

मुंबई की सबसे अहम सीटों में शामिल धारावी से कांग्रेस उम्मीदवार आशा काले ने जीत दर्ज कर ली है। यह जीत कांग्रेस के लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि धारावी लंबे समय से सियासी रूप से बेहद संवेदनशील क्षेत्र रहा है।

माहिम और दहिसर में अलग-अलग गुटों की जीत :

  • माहिम से उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) गुट के उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
  • दहिसर से एकनाथ शिंदे गुट की तेजस्वी घोसालकर विजयी रहीं।

वाब मलिक परिवार को झटका :

पूर्व मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

कुर्ला वेस्ट से अशरफ आज़मी ने जीत दर्ज की।

शिवसेना-यूबीटी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मेयर मिलिंद वैद्य भी विजयी रहे।

दक्षिण मुंबई में बीजेपी का खाता खुला :

दक्षिण मुंबई में बीजेपी ने अपना खाता खोलते हुए

वार्ड 214 और 215 में जीत दर्ज की।

बीजेपी उम्मीदवार अजय पाटील और संतोष ढाले विजयी घोषित किए गए।

पुणे से कांग्रेस को राहत :

कांग्रेस के प्रशांत जगताप ने पुणे से जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि वह पहले शरद पवार गुट से जुड़े थे और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

शिंदे गुट को झटका :

शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर की बेटी दीप्ति वायकर को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें UBT उम्मीदवार ने पराजित किया।

AIMIM की BMC में एंट्री :

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बीएमसी में पहली बार जीत दर्ज की।

वार्ड 135 से इरशाद खान

वार्ड 134 से महजबीन अतीक अहमद विजयी रहीं।

अन्य प्रमुख जीत :

वार्ड 33 से कमर जहां मोइन सिद्दकी जीतीं, जो कांग्रेस विधायक असलम शेख की बहन हैं।

गोरेगांव (वार्ड 53) से शिवसेना-UBT के जितेंद्र वलवी विजयी हुए।

वार्ड 52 से बीजेपी की प्रीति साटम ने जीत दर्ज की।

एकनाथ शिंदे गुट (शिवसेना) के अब तक के विजयी उम्मीदवार

वार्ड 1 – रेखा यादव

वार्ड 49 – वर्षा टेंबवलकर

वार्ड 163 – शैला लांडे

वार्ड 201 – यामिनी जाधव

वार्ड 156 – आश्विनी माटेकर

वार्ड 5 – मंगेश पांगारे

वार्ड 16 – संजय तुरडे

वार्ड 147 – प्रज्ञा सदाफुले

वार्ड 146 – समृद्धी काते

सियासी मायने :

बीएमसी पिछले 25 वर्षों से ठाकरे परिवार का मजबूत गढ़ रही है। इस बार के नतीजे यह तय करेंगे कि क्या शिवसेना-UBT इस किले को बचा पाएगी या फिर बीजेपी और शिंदे गुट मुंबई की सत्ता में नई राजनीतिक इबारत लिखेंगे। अंतिम परिणाम मुंबई की राजनीति की दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं।

Updated On
Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story