वाशिम जिले के रिसोड-मालेगांव मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। बिबखेडा के समीप यात्रियों से भरे एक मैक्सिमो वाहन का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन सड़क पर चार बार पलट गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। दुर्घटना में नावली निवासी संतोष नारायण गवली (36) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य यात्री घायल हो गए। मृतक संतोष गवली अपनी पत्नी आरती और पांच वर्षीय पुत्र गणेश के साथ रिसोड की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद पति की मौत से व्यथित आरती गवली अपने मासूम बेटे को सीने से लगाकर बिलखती रही, जिससे घटनास्थल का माहौल बेहद भावुक हो गया।

जानकारी के अनुसार, एमएच 26 एस 1841 नंबर का महिंद्रा मैक्सिमो वाहन भुंगाव से डोणगाव मार्ग होते हुए रिसोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिबखेडा के पास वाहन का टायर फट गया और चालक का नियंत्रण छूटते ही वाहन सड़क पर पलटता चला गया।

दुर्घटना में घायल हुए लोगों में छह महिलाएं और एक छोटा बच्चा भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से ग्रामीण अस्पताल तथा निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। ग्रामीण अस्पताल में भर्ती छह गंभीर घायलों को आगे के उपचार के लिए वाशिम रेफर किया गया है। इनमें से तीन लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया।

इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अवैध यात्री परिवहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर और अनुपयुक्त वाहनों से यात्रियों का परिवहन किया जा रहा है, जिससे ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन विभाग से अवैध यात्री वाहनों तथा खस्ताहाल गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, वाहन फिटनेस और यात्री परिवहन व्यवस्था की निगरानी को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर गया है। दुर्घटना की जांच जारी है, जबकि क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Sunil Kambale, Wasim(Maharashtra)

Sunil Kambale, Wasim(Maharashtra)

नाम: सुनील कांबले

पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: वाशिम जिला (महाराष्ट्र)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, और प्रशासन

विशेषज्ञता: जिला स्तरीय रिपोर्टिंग, विकासात्मक एवं सकारात्मक पत्रकारिता

परिचय 

सुनील कांबले महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक बेहद वरिष्ठ, प्रतिष्ठित और अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील जी वाशिम जिले में आकाशवाणी स्तर और जिला स्तर की सभी प्रकार की न्यूज़ रिपोर्टिंग की कमान संभालते हैं। पत्रकारिता जगत में वह अपनी सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं; उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को उजागर करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली खबरों को प्राथमिकता देना है। स्थानीय समाचारों से लेकर राजनीति और प्रशासनिक गलियारों की हर बड़ी हलचल पर उनकी गहरी पकड़ है।

पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव

सुनील कांबले जी को पत्रकारिता और मीडिया के अलग-अलग माध्यमों (ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और प्रिंट) में काम करने का दशकों लंबा अनुभव है:

  • आकाशवाणी न्यूज़: लगभग 25 वर्षों का एक लंबा और शानदार अनुभव।

  • प्रिंट मीडिया: समाचार पत्रों (प्रिंट मीडिया) में पत्रकारिता का 15 वर्षों का जमीनी अनुभव।

  • पब्लिक ऐप (Digital Media): बदलते दौर के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए पब्लिक ऐप के साथ पिछले 7 वर्षों से सक्रिय योगदान।

शैक्षणिक योग्यता 

  • स्नातक (Graduation): किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।

  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism): पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास प्रोफेशनल डिप्लोमा है, जो उनकी रिपोर्टिंग को और अधिक सटीक, नैतिक और मार्गदर्शक बनाता है।

Next Story