मोटारसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए गश्त कर रही मानोरा पुलिस को शहर में दो विधि संघर्षग्रस्त बालकों के पास चोरी की मोटारसाइकिलें होने की गोपनीय सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बालकों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से मोटारसाइकिलें बरामद कीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटारसाइकिलें कारंजा शहर तथा मंगरुळपीर पुलिस थाने में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं। दोनों वाहन हिरो होंडा स्प्लेंडर मॉडल के हैं। पुलिस ने दोनों मोटारसाइकिलें जब्त कर आगे की जांच के लिए कारंजा और मंगरुळपीर पुलिस को सौंप दी हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे, अपर पुलिस अधीक्षक लता फड तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी विशाल क्षीरसागर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस निरीक्षक नैना पोहेकर के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस उपनिरीक्षक सागर भारस्कर, पुलिस हवलदार राधेश्याम महल्ले, पुलिस कांस्टेबल पंकज खाडे तथा रोहन तायडे शामिल रहे।

मोटारसाइकिल चोरी के मामलों के खुलासे में मानोरा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बरामद वाहनों को संबंधित पुलिस थानों को सौंपे जाने के बाद मामले की आगे की जांच जारी है।

Sunil Kambale, Wasim(Maharashtra)

Sunil Kambale, Wasim(Maharashtra)

नाम: सुनील कांबले

पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: वाशिम जिला (महाराष्ट्र)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, और प्रशासन

विशेषज्ञता: जिला स्तरीय रिपोर्टिंग, विकासात्मक एवं सकारात्मक पत्रकारिता

परिचय 

सुनील कांबले महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक बेहद वरिष्ठ, प्रतिष्ठित और अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील जी वाशिम जिले में आकाशवाणी स्तर और जिला स्तर की सभी प्रकार की न्यूज़ रिपोर्टिंग की कमान संभालते हैं। पत्रकारिता जगत में वह अपनी सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं; उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को उजागर करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली खबरों को प्राथमिकता देना है। स्थानीय समाचारों से लेकर राजनीति और प्रशासनिक गलियारों की हर बड़ी हलचल पर उनकी गहरी पकड़ है।

पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव

सुनील कांबले जी को पत्रकारिता और मीडिया के अलग-अलग माध्यमों (ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और प्रिंट) में काम करने का दशकों लंबा अनुभव है:

  • आकाशवाणी न्यूज़: लगभग 25 वर्षों का एक लंबा और शानदार अनुभव।

  • प्रिंट मीडिया: समाचार पत्रों (प्रिंट मीडिया) में पत्रकारिता का 15 वर्षों का जमीनी अनुभव।

  • पब्लिक ऐप (Digital Media): बदलते दौर के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए पब्लिक ऐप के साथ पिछले 7 वर्षों से सक्रिय योगदान।

शैक्षणिक योग्यता 

  • स्नातक (Graduation): किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।

  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism): पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास प्रोफेशनल डिप्लोमा है, जो उनकी रिपोर्टिंग को और अधिक सटीक, नैतिक और मार्गदर्शक बनाता है।

Next Story