महाराष्ट्र के वर्धा जिले के समुद्रपुर तालुका स्थित शिवणफळ शिवार में वाघ के हमले में एक गाय की मौत हो गई। यह घटना 18 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे सामने आई। गाय किसान शरद महाकाळकर के खेत में बंधी हुई थी। इस घटना में किसान को करीब 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान शरद महाकाळकर ने अपने खेत में मवेशियों को बांध रखा था। इसी दौरान तड़के एक वाघ ने गाय पर हमला कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वप्नील ढोणे को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने वनरक्षकों को मौके पर भेजा, जहां घटनास्थल का पंचनामा किया गया।

शिवणफळ शिवार में वाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की ओर से ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग इस क्षेत्र में वाघ की आवाजाही पर निगरानी रख रहा है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी स्वप्नील ढोणे ने शिवणफळ शिवार में वाघ की मौजूदगी को देखते हुए किसानों और खेत मजदूरों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात के समय कोई भी किसान अपने मवेशियों को खेत में बांधकर न रखे।

Next Story