उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश और देहरादून बादल फटना से हालात बेहद गंभीर हो गए। तेज बारिश ने टोंस और स्वर्णा नदी को खतरनाक उफान पर ला दिया, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। इस आपदा के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने बहादुरी दिखाते हुए स्वर्णा नदी में फंसे एक मासूम बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना प्रेमनगर के थारकुरपुर क्षेत्र की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


बच्चे को यूं बचाया NDRF ने :


NDRF की टीम ने रस्सी के सहारे नदी में फंसे बच्चे तक पहुंच बनाई। एक जवान ने जान की परवाह किए बिना तेज बहाव का सामना किया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लाया। इसके बाद बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और NDRF की जमकर सराहना कर रहे हैं।



मजदूरों पर टूटा कहर :


देहरादून बादल फटना से उपजी बाढ़ ने एक और दर्दनाक हादसे को जन्म दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमनगर के लॉ कॉलेज के पास खनन कार्य में लगे मजदूरों का ट्रैक्टर नदी के बीच फंस गया। वीडियो में साफ दिखा कि करीब 10 मजदूर मदद के लिए चिल्ला रहे थे, लेकिन अचानक तेज बहाव आया और ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 6 मजदूरों के बह जाने की खबर है।



भारी बारिश से तबाही का मंजर :


लगातार हो रही बारिश ने देहरादून के कई हिस्सों में तबाही मचाई। सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से घरों और दुकानों को भारी नुकसान हुआ। IT पार्क पूरी तरह जलमग्न हो गया और लगभग 400 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया। टोंस नदी के उफान से मालदेवता क्षेत्र का पुल बह गया, जबकि 25 से अधिक जगहों पर सड़कें टूट गईं।



बचाव कार्य जारी :


NDRF, SDRF, स्थानीय पुलिस और प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अब तक सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। हालांकि, कई इलाकों में तेज बहाव और टूटी सड़कों की वजह से राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।


मुख्यमंत्री धामी का बयान :


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून बादल फटना और तेज बारिश से सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी नदियां उफान पर हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को स्थिति से अवगत कराया, जिन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।



मौसम विभाग की चेतावनी :


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। फिलहाल, राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में डटे हुए हैं।


Ashiti Joil

Ashiti Joil

यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।

Next Story