समुद्रपुर तालुका के पवनगांव (करूळ) परिसर में हमलावर वाघिन की दहशत के बीच वन विभाग ने उसे जेरबंद करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। इस वाघिन ने कई मवेशियों को मार डाला है, जबकि 8 सितंबर को पवनगांव निवासी विशाल मून पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद 9 सितंबर को फसल सर्वेक्षण के लिए गए कोतवाल कैलास बहादूरे और सुधीर साबळे पर भी हमले का प्रयास किया गया। लगातार हुई इन घटनाओं से पूरे परिसर में भय का माहौल है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक समीर कुणावार ने सीधे वन मंत्री गणेश नाईक को फोन कर हमलावर वाघिन को तत्काल जेरबंद करने की मांग की थी। वन मंत्री गणेश नाईक ने विधायक समीर कुणावार की मांग को गंभीरता से लेते हुए हमलावर वाघिन को पकड़ने की अनुमति दे दी है। इसके बाद वन विभाग की ओर से उसे जेरबंद करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू किए गए हैं।

वाघिन की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए उपवनसंरक्षक हरविर सिंह के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक हरीष सरोदे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी स्वप्ननिल ढोणे सहित चंद्रपुर जिले की टीम लगातार अभियान में जुटी है। वाघिन के आवागमन के मार्गों पर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही किसानों, खेत मजदूरों और नागरिकों के बीच जनजागरण कर उन्हें सतर्क रहने का आह्वान किया जा रहा है।

विधायक समीर कुणावार भी पूरी घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और समय-समय पर वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। स्थानीय किसान, खेत मजदूर और नागरिक हमलावर वाघिन से जल्द से जल्द छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक समीर कुणावार ने वन मंत्री गणेश नाईक से चर्चा कर वाघिन को पकड़ने की अनुमति प्राप्त की है।

गिरड परिसर से पकड़े गए तीन वाघों को भी जेरबंद करने के लिए विधायक समीर कुणावार ने बड़ा प्रयास किया था। अब इस वाघिन को पकड़ने की अनुमति मिलने के बाद उपवनसंरक्षक हरविर सिंह के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक हरीष सरोदे और वनपरिक्षेत्र अधिकारी स्वप्ननिल ढोणे के नेतृत्व में मानद वन्यजीव रक्षक कौस्तुभ गावंडे, प्रणव जोशी, डॉ. मेघराज तुलावी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी पवनगांव परिसर में डेरा डाले हुए हैं और वाघिन को पकड़ने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रहे हैं।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी स्वप्ननिल ढोणे ने नागरिकों से वाघिन को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान भीड़ नहीं लगाने और वन विभाग को सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने जल्द ही वाघिन के पिंजरे में फंसने का विश्वास व्यक्त किया है। पवनगांव परिसर में हमलावर वाघिन की तलाश के दौरान वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार निगरानी एवं गश्त में जुटे हुए हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story