समुद्रपुर में ST बस से चोरी गए ₹3.66 लाख के जेवर बरामद, पुलिस टीम सम्मानित
जाम बस स्टैंड और एसटी बस में चोरी की दो वारदातों को सुलझाते हुए पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर 7 तोले सोने के जेवर और नकदी जब्त की।

तस्वीर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी प्रशस्तिपत्र लेकर पुलिस कार्यालय में खड़े दिख रहे हैं।
समुद्रपूर पुलिस ने एसटी बसों से चोरी किए गए 3 लाख 66 हजार रुपये के सोने के आभूषण और नकदी का पता लगाकर मुद्देमाल बरामद करने वाली पुलिस टीम का पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रशस्तिपत्र देकर सत्कार किया।
पुलिस स्टेशन समुद्रपूर में दिनांक 16/08/2026 को फिर्यादी मालती मोरेश्वर कावळे, निवासी वर्धा, के जाम बस स्थानक से पर्स में रखे सोने के आभूषण चोरी होने के संबंध में अप. क्रमांक 663/2026, कलम 303 (3) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद दिनांक 20/8/2026 को फिर्यादी मीना मोरेश्वर माणूस मारे, निवासी हिंगणघाट, जाम से नंदुरी के बीच एसटी महामंडल की बस से यात्रा कर रही थीं। इस दौरान उनके नगदी पैसे और सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। इस मामले में अप. क्रमांक 682, कलम 303 (2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।
दोनों मामलों की जांच के दौरान महिला आरोपी शालिनी संदीप हातागडे, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामेश्वरी रिंग रोड, रहाटे नगर टोली, नागपूर, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपराध की कबूली दी। इसके बाद दोनों मामलों में चोरी किए गए कुल 7 तोला सोने के आभूषण, जिनकी कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये, तथा 6 हजार रुपये नकद, इस तरह कुल 3 लाख 66 हजार रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुशीलकुमार नायक के मार्गदर्शन में और थानेदार श्री दीपक वानखडे के नेतृत्व में डी.बी. पथक के प्रकाश मैंद, कपील मेश्राम, विशाल बंगाले, संजय वानखेडे और जोती राऊत ने की।
उल्लेखनीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सदाशिव वाघमारे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुशीलकुमार नायक ने थानेदार दीपक वानखडे तथा डीबी पथक के प्रकाश मैद, कपिल मेश्राम, विशाल बंगले, संजय वानखेडे और जोती राऊत को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उनका सत्कार किया। पुलिस टीम की इस कार्रवाई के बाद सर्वत्र उनका अभिनंदन किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
