शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार के संगम से जिला परिषद उर्दू स्कूल, रिद्धपुर ने विकास की नई इबारत लिख दी है। मुख्यमंत्री 'माझी शाळा सुंदर शाळा' उपक्रम के अंतर्गत तालुका स्तर पर प्रथम क्रमांक प्राप्त कर इस विद्यालय ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों के मनोबल में भारी वृद्धि हुई है, जिसका परिणाम विद्यालय में चलाए जा रहे विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजिता महापात्रा की अभिनव संकल्पना से प्रेरित 'स्पेल बी' प्रतियोगिता में भी जिला परिषद उर्दू स्कूल, रिद्धपुर ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए तालुका स्तर पर प्रथम स्थान झटक लिया है। विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने हेतु विद्यालय में छात्रवृत्ति (शिष्यवृत्ती) परीक्षा के लिए विशेष 'सराव वर्ग' (अभ्यास कक्षाएं) संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस परीक्षा में सफल होकर लाभान्वित हो सकें। कक्षा पहली से आठवीं तक कुल 337 विद्यार्थियों को शिक्षित करने वाला यह संस्थान केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित है।

विद्यालय में बुनियादी भौतिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाने हेतु गाँव के गणमान्य नागरिकों का सत्कार समारोह आयोजित किया जाता है, जिससे स्कूल और समुदाय के बीच निरंतर संवाद बना रहता है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला 'माजी विद्यार्थी स्नेहसंमेलन' विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और पूर्व छात्रों के जुड़ाव का प्रतीक है। वहीं, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी जा रही है।

आज दिनांक 18 अप्रैल को 'प्रातःकाल न्यूज' के प्रतिनिधि सोमेश्वर शहाणे द्वारा विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि यह स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए विद्यालय की मुख्याध्यापिका, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और अंशकालीन निदेशक निरंतर प्रयत्नशील हैं। मुख्याध्यापिका के समर्पण का प्रमाण तब मिला जब उन्होंने स्कूल परिसर की एक जर्जर दीवार, जिससे विद्यार्थियों और राहगीरों को खतरा था, उसे स्कूल प्रबंधन समिति की अनुमति लेकर स्वयं के खर्च से पांच बाय सात के हिस्से का नवनिर्माण करवाकर संभावित दुर्घटना को टाला। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें जिला परिषद स्कूल में ही प्रवेश दिलाएं।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story