ओपी राजभर के बेटे का बड़ा इशारा; BJP बैकफुट पर!
सुभासपा नेता डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ा और लगातार मजबूती हासिल की है। उनका कहना है कि यही राजनीति और प्रकृति का स्वाभाविक नियम है।

वाराणसी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अरविंद राजभर के उपस्थिति में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमे लोगोंको संबोधित किया गया। उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते वक्त सुभासपा नेता अरविंद राजभरने कुछ बाते कही थी। उसी दौरान उन्होंने कहा , "हमने जब भी गठबंधन में चुनाव लड़ा है तो निरंतर प्रयास रहा है कि हमेशा हम बढ़ते क्रम में रहे और प्राकृतिक नेचर भी यही है। प्रकृतिभी यही कहती है।" ऐसा कहा।
उन्होंने आगे कहा की , "वर्ष २०१७ के गठबंधन में हम ८ सीटों पर लड़े थे। अब इस क्रमानुसार हम वर्ष २०२७ में भी कुछ सीटोंपर लड़ेंगे।" उन्होंने इशारे करते हुए २८ सीटोंपर लड़नेका उनका विचार साझा किया। इसबार वह वाराणसी में भी चुनाव के लिए खड़े होने वाले है। ८ सीटों में से उन्होंने २ सीटोंपर आपने दवा किया है। पिछली बार वे १ सिटपर लड़े थे और अब इस बार वे २ सीट पर लड़नेवाले है।
वाराणसी में पुलिस और वकीलों के बीच जारी टकराव पर सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों वर्ग लंबे समय से आमने-सामने खड़े रहते हैं और अदालत परिसर में भी इसका असर देखने को मिलता है। राजभर का आरोप है कि कुछ अधिकारी जानबूझकर माहौल बिगाड़ने में लगे हुए हैं और योगी सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके मुताबिक, इन अधिकारियों को न तो नौकरी की चिंता है और न ही जनता की, बल्कि उन्हें सिर्फ हालात को खराब करना ही मकसद नजर आता है।
गाजीपुर की घटना पर भी अरविंद राजभर ने प्रतिक्रिया दी, जहां सुभासपा कार्यकर्ता को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में शुरुआती तौर पर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि पार्टी की ओर से दोनों पक्षों से बातचीत की गई है और कोशिश यही है कि हालात को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाए। अरविंद राजभर ने आगे कहते हुए कहां अखिलेश यादव पर वार करने की कोशिश कि है। उन्होंने अखिलेश को कहां की पहले उन्हें इतिहास पढ़ने की आवश्यकता है। उनके पास रहने वालेही उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कि है। उनके इस उटपटांग बयान से अखिलेश की सियासी जमीन खींचकर उनके अजेंडों को घूमाने की कोशिश की जा रही है। यह कहते हुए उन्होंने अखिलेश यादव को विपक्ष के बड़े नेता और अच्छे नेता है ऐसा उनका संबोधन किया है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
