राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) अंतर्गत डीपीडीसी योजनेंतर्गत मंजूर किए गए 21 एयर ब्रेक (AB) स्विच लगाने के कार्य को तत्काल शुरू करने की मांग की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, चंद्रपुर जिले के मा. उपाध्यक्ष रोहन रमेश काकडे ने इस संबंध में महाराष्ट्र राज्य विधानसभा मतदारसंघ के आमदार मा. श्री. देवराव दादा भोंगळे को निवेदन सौंपकर मांग रखी है।

निवेदन में बताया गया है कि बल्लारशाह ओ एंड एम विभाग के माध्यम से 21 एबी स्विच लगाने के कार्य के लिए ₹5,48,140 रुपये की लागत को प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई है। EE/O&M/Dn/B'shah/T/Estt/DPDC(Gen)/2025-26/No.12 इस आदेश के अनुसार यह कार्य मंजूर किया गया है।

इसके बावजूद अब तक इस कार्य की वास्तविक शुरुआत नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। रोहन रमेश काकडे ने निवेदन में कहा कि डीपीडीसी योजनेंतर्गत मंजूर इस कार्य को बिना किसी विलंब के शुरू किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि एबी स्विच लगाने से बिजली वितरण व्यवस्था अधिक सक्षम होगी और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही नागरिकों को बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में यह कार्य महत्वपूर्ण साबित होगा।

रोहन काकडे ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मंजूर किए गए 21 एयर ब्रेक (AB) स्विच लगाने के कार्य को तत्काल शुरू कर नागरिकों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story