महाराष्ट्र शासन द्वारा राजस्व मंत्री सम्माननीय चंद्रशेखरजी बावनकुळे ने किसानों की समस्या हल करने के लिए पानंद रस्ता योजना दुरुस्ती पर जोर देते हुए अनेक योजना के तहत पानंद रस्ता बनाने का अतिशय महत्त्वाकांक्षी निर्णय लिया है. परंतु अधिकारियों के कुचराई से अनेक किसानों को रास्ता मिलने में परेशानी हो रही है. अमरावती जिले के मोर्शी तहसील अंतर्गत आने वाले शिनोरा पानंद रस्ता के बारे में उपविभागीय अभियंता सामाजिक बांधकाम विभाग को दिनांक 11 जुलाई 2025 को माहिती मांगने पर भी आज तक टालमटोल करके माहिती न देने का आरोप बांधकाम विभाग मोर्शी पर लगाया गया है.

प्रशासनिक उदासीनता और किसानों का मजाक

किसान सोमेश्वर शहाणे का कहना है कि "किसानों को रास्ता देने की घोषणा की उड़ाई गई मजाक" और रास्ते के बारे में माहिती देने में विभाग द्वारा कुचराई की जा रही है. गये कई दिनों से दप्तर के चक्कर काटते हुए माहिती न मिलने से बांधकाम विभाग के सामने आमरण उपोषण करने का इशारा अर्जदार ने दिया है. निर्माण विभाग की इस कार्यप्रणाली से किसानों में गहरा रोष व्याप्त है.

भ्रष्टाचार छुपाने और गुमराह करने का आरोप

पत्रकार सोमेश्वर शहाणे ने बांधकाम विभाग पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि "बांधकाम विभाग पर प्रशासन का वचक नहीं रहने से बांधकाम विभाग अर्जदार को गुमराह करके भ्रष्टाचार छुपाने का प्रयत्न कर रहा है." इस बारे में राज्य के मुख्यमंत्री, महसूल मंत्री, तथा बांधकाम मंत्री को निवेदन दे के सामाजिक बांधकाम विभाग मोर्शी की पोल खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर देने की बात भी बताई जा रही है. शासन की महत्त्वाकांक्षी पानंद रस्ता योजना अधिकारियों की मनमानी की भेंट चढ़ती नजर आ रही है.

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story