मोर्शी में कंत्राटी सफाई कामगारों का फिर आंदोलन का ऐलान, उप आयुक्त को सौंपा निवेदन
मोर्शी नगरपरिषद के कंत्राटी सफाई कामगारों की मांगों पर अमल नहीं होने से असंतोष बढ़ गया है। दीपक डाबोडे के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कामगार उप आयुक्त को निवेदन देकर पुनः आंदोलन की चेतावनी दी।

तस्वीर में मोर्शी शहर के कंत्राटी सफाई कामगारों का शिष्टमंडल अमरावती स्थित कामगार उप आयुक्त कार्यालय के बाहर नजर आ रहा है।
अमरावती जिले के मोर्शी शहर में नगरपरिषद के अंतर्गत कार्यरत कंत्राटी सफाई कामगारों की मांगों पर अब तक अमल नहीं होने से असंतोष बढ़ गया है। किमान वेतन और अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर सफाई कामगारों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मोर्शी नगरपरिषद कार्यालय के सामने अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन युवा प्रकोष्ठ मोर्शी शहर अध्यक्ष दीपक डाबोडे के नेतृत्व में कंत्राटी सफाई कामगारों ने अनशन शुरू किया था। अनशन के दौरान सफाई कामगारों की मांगें मंजूर करते हुए जल्द ही मजदूरों द्वारा की गई मांगों पर अमल करने का लिखित आश्वासन नगरपरिषद के मुख्याधिकारी ने दिया था।
इसके बाद मतदार संघ के विधायक चंदू भाऊ यावलकर के हस्ते उपोषण समाप्त किया गया था। हालांकि, अब तक एक भी मांग पर अमल नहीं होने से सफाई कामगारों में नाराजगी है।
इसी के चलते अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन युवा प्रकोष्ठ मोर्शी शहर अध्यक्ष दीपक डाबोडे के नेतृत्व में सफाई कामगारों का शिष्टमंडल कामगार उप आयुक्त, अमरावती कार्यालय पहुंचा और कामगार उप आयुक्त को निवेदन सौंपा।
निवेदन के माध्यम से सफाई कामगारों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पुनः आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। कंत्राटी सफाई कामगारों की मांगों पर लिखित आश्वासन के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा इस पूरे मामले में प्रमुख बना हुआ है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
