मोर्शी में तेज रफ्तार दुचाकी की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
अमरावती-जरूड मार्ग पर मंगलदीप रेस्टॉरंट के सामने हुआ हादसा, 65 वर्षीय महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

मोर्शी के उपजिल्हा रुग्णालय में हादसे की जानकारी लेते पुलिसकर्मी और मृतका के परिजन।
अमरावती जिले के मोर्शी शहर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। अमरावती-जरूड मार्ग पर मनोरमा कॉम्प्लेक्स के समीप मंगलदीप रेस्टॉरंट के सामने तेज रफ्तार दुचाकी की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, डवरगाव से जरूड की ओर जा रहे दुचाकी चालक ने मोर्शी शहर स्थित अमरावती-गरुड मार्ग पर कमला वसंत शिरसाम नामक 65 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए मोर्शी शहर के उपजिल्हा रुग्णालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस हादसे की आगे की जांच मोर्शी पुलिस के एपीआय राहुल गवई द्वारा की जा रही है।
मोर्शी शहर के व्यस्त मार्ग पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वृद्ध महिला की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
