अमरावती जिले के मोर्शी पुलिस स्टेशन में शनिवार, 23 मई को तक्रार निवारण दिन आयोजित किया गया, जहां नागरिकों की विभिन्न शिकायतों का समाधान कर कई प्रकरणों का निपटारा किया गया। पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को तक्रार निवारण दिन आयोजित किया जाता है, जिसमें महिलाओं से जुड़े प्रकरण, रास्ते के विवाद सहित विविध मामलों पर सुनवाई की जाती है।

कार्यक्रम के दौरान अर्जदार और गैर अर्जदार को आमने-सामने बैठाकर मामलों पर चर्चा की गई और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। तक्रार निवारण दिन में किसानों की वहिवाट बंद करने के मामले भी सामने आए, जिसमें किसानों द्वारा बंद किए गए रास्तों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इस दौरान वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों को कानूनी मार्गदर्शन देते हुए समस्या का समाधान निकाला गया।

मोर्शी पुलिस स्टेशन के ठाणेदार राहुल आठवले ने उपस्थित पक्षकारों को संबोधित करते हुए कानूनी प्रक्रिया और आपसी समझदारी का महत्व समझाया। उन्होंने विवादों को कानून के दायरे में रहकर सुलझाने की अपील की। तक्रार निवारण दिन के दौरान कई लंबित मामलों का निपटारा किया गया, जिससे नागरिकों को त्वरित राहत मिली और स्थानीय स्तर पर विवाद समाधान की प्रक्रिया को मजबूती मिली।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story